कांग्रेस की प्रधानमंत्री मोदी की, मृत्यु कामनाओं को देखते हुये, सुरक्षा व्यवस्था बड़ानी चाहिए - अरविन्द सिसोदिया
प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस की मृत्यु कामनाओं को देखते हुये, सुरक्षा व्यवस्था बड़ानी चाहिए - अरविन्द सिसोदिया जब कोई किसी भी तरह हारता नहीं है या पराजित नहीं होता है, या जिस पर बस नहीं चलता, तो उसके विरोधी कहते हैं " मरता भी तो नहीं है। ", " भगवान इसे उठाता भी तो नहीं है। " भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी नें उनकी मृत्यु कामना करने वाली कांग्रेस को एक संबोधन में जबाब भी दिया है कि " वे चाहते हैं कि मर जा मोदी और जनता कहती है कि मत जा मोदी। " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश की जनता सिर आँखों पर उठाये है। विश्वभर में उनकी लोकप्रियता सर्वोपरि है। वे कठिन से कठिन कार्यों को भी बहुत आसानी से सफलता पूर्वक कर लेते हैं। ईश्वर उनका साथ देता है। कोरोना की महामारी की बर्बादी नें अभी तक भी पीछा नहीं छोड़ा है। बड़े बड़े देश संकट से उबर नहीं पाये हैं। बहुत से देशों की सरकारें बदल गईं या गिर गईं हैं। भुखमरी और आर्थिक पतन से ग्रस्त हो गई हैं। मगर भारत उन सभी चुनौतीयों से उबर चुका है। देश के अंदर हो रहे विभिन्न चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में ही परिणाम आ र...