ओएसडी कक्ष की आग , गहलोत सरकार की विदाई का संकेत - सिसोदिया bjp rajasthan
ओएसडी कक्ष की आग , गहलोत सरकार की विदाई का संकेत - सिसोदिया सीएम गहलोत के ओएसडी कक्ष में लगी आग, गहलोत सरकार की विदाई का संकेत - अरविन्द सिसोदिया कोटा 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद सिसोदिया ने कोटा में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि गहलोत सरकार लाल डायरी में छुपे भ्रष्टाचार के कारनामों से जहां डरी सहमी हुई है, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आनन - फानन में अपनी सरकार के भ्रष्टाचार और षड्यंत्रों के सबूत भी मिटाने में जुट गई है। ओएसडी लोकेश शर्मा के कक्ष में लगी आग इसी का सबूत है और इसी के साथ, यह कांग्रेस सरकार की राजस्थान से विदाई संकेत भी है, संदेश भी है। सिसोदिया नें कहा है कि राजस्थान की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलेट के बीच चली उठा पटक के समय गहलोत अपने ओएसडी के माध्यम से सोसल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहे थे और उन्होंने सोसल मीडिया पर मुख्यमंत्री गहलोत के पक्ष अतिरेक सक्रियता दिखाई थी। इस दौरान इसी ओएसडी नें विधायकों के इधर-उधर होनें पर, विशेष रूप से सचिन पायलेट के साथ गये विधायको को लेकर...