मोदीजी की विजय संकल्प सभाएँ ऐतिहासिक होंगी, जन जन में भारी उत्साह - मुकेश दाधीच bjp rajasthan
मोदीजी की विजय संकल्प सभाएँ ऐतिहासिक होंगी, जन जन में भारी उत्साह - मुकेश दाधीच हाड़ौती की सभी 17 सीटें मोदीजी की झोली में डालने को जन जन संकल्पित - मुकेश दाधीच कोटा 19 नवंबर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच नें कहा हाड़ौती में 21 नवंबर मंगलवार को हो रहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की विजय संकल्प सभा कोटा एवं अंता को लेकर कहा है कि आम जन में भारी उत्साह है और हाड़ौती की जन शक्ति प्रधानमंत्री जी की झोली में सभी 17 विधानसभा सीटें डालनें के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री मोदीजी की 21 नवंबर मंगलवार को बारां जिले के अंता नगर में सुबह 10 बजे अनाज मंडी प्रांगण झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों को और कोटा में सुबह 11.30 बजे दशहरा मैदान में कोटा संसदीय की विधानसभाओं सहित हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों हेतु विजय संकल्प सभाएँ संबोधित करेंगे। दाधीच नें कहा भाजपा के कार्यकर्ता गत दो तीन दिन से पीले चावल बाँट रहे हैं एवं भाजपा संकल्प पत्र के साथ घर घ...