मोदीजी की विजय संकल्प सभाएँ ऐतिहासिक होंगी, जन जन में भारी उत्साह - मुकेश दाधीच bjp rajasthan


मोदीजी की विजय संकल्प सभाएँ ऐतिहासिक होंगी, जन जन में भारी उत्साह - मुकेश दाधीच

हाड़ौती की सभी 17 सीटें मोदीजी की झोली में डालने को जन जन संकल्पित  - मुकेश दाधीच 

कोटा 19 नवंबर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच नें कहा हाड़ौती में 21 नवंबर मंगलवार को हो रहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की विजय संकल्प सभा  कोटा एवं अंता को लेकर कहा है कि आम जन में भारी उत्साह है और हाड़ौती की जन शक्ति प्रधानमंत्री जी की झोली में सभी 17 विधानसभा सीटें डालनें के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री मोदीजी की 21 नवंबर मंगलवार को बारां जिले के अंता नगर में सुबह 10 बजे अनाज मंडी प्रांगण झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों को और कोटा में सुबह 11.30  बजे दशहरा मैदान में कोटा संसदीय की विधानसभाओं सहित हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों हेतु विजय संकल्प सभाएँ संबोधित करेंगे। 

दाधीच नें कहा भाजपा के कार्यकर्ता गत दो तीन दिन से पीले चावल बाँट रहे हैं एवं भाजपा संकल्प पत्र के साथ घर घर पहुंच रहे हैं। मेंै भाजपा की ओर से सभी नागरिकों को सभा में आनें हेतु आमंत्रित करता हूँ।

दाधीच नें बताया कि इन सभाओं में आम जन एवं कार्यकर्तागण अपने अपने साधनों से पहुंचेंगे, युवाओं में भारी जोश है। दोनों ही  सभाएँ ऐतिहासिक होंगी।

- तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की सोची समझी चाल 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की ही राजनीति करती है,  यह उनकी सोची समझी राजनीति का हिस्सा होता है। अल्पसंख्यक वोट बैंक को डरा कर अपना हित साधना कांग्रेस का वर्षो से चल रहा खेल है।

दाधीच ने कहा कि कांग्रेस सरकार में है और उससे भाजपा ने थोड़े ही कहा था की पी एफ आई की रैली पुलिस संरक्षण में कोटा में करवाओ, यह तो कांग्रेस सरकार का ही निर्णय था। उदयपुर में कन्हैया कुमार टेलर की संम्प्रदायिक हत्या कांग्रेस के राज में ही हुई है, जवाबदेही कांग्रेस की ही है। करौली में सांप्रदायिक दंगे कांग्रेस के राज में ही हुए हैं, झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि की मोब लॉन्चिंग हत्या कांग्रेस राज्य में ही हुई है।  जयपुर में सामान्य हत्या पर 50 लाख रुपए का मुआवजा देकर सांप्रदायिक भेदभाव दिखाने का काम कांग्रेस राज नें ही किया है।  तुष्टिकरण और सांप्रदायिक भेदभाव कांग्रेस की खुद की आदत है, वह अपने वोट बैंक  अल्पसंख्यकों को डरा कर रखती है, और इस हेतु वह तमाम तरह के काम करती रहती है। उन्होंने दावा किया कि किंतु राजस्थान का अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस के खेल को समझ चुका है और वह इन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विरुद्ध मतदान करके उसे उसके षड्यंत्र का जवाब देगा।

- धारीवाल के शब्दों से राजस्थान शर्मिंदा हुआ है

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि कांग्रेस विधायक शान्ति धारीवाल को भाजपा ने थोड़े ही कहा था कि आप विधानसभा में शर्मिंदा करने वाले शब्द बोलो, धारीवाल ने जो बोला, उससे कोटा उत्तर में महिलाओं में भारी आक्रोश है,  धारीवाल के शब्दों से पूरा राजस्थान शर्मिंदा हुआ है। उन्हें इसके परिणाम पराजय के रुप में मिलने वाला है।

- गहलोत सरकार की सभी योजनाएं चालू रहेगी, बंद नहीं होंगी 

दाधीच नें एक प्रश्न के उत्तर में कहा मुख्यमंत्री गहलोत गलत बयानी कर रहे हैं कि भाजपा उनकी योजनाएँ बंद कर देगी, सही तथ्य यह है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने बहुत स्पष्ट तौर से कई सभाओं में कहा हैं कि गहलोत सरकार की सभी कल्याणकारी व राहत प्रदान करने वाली योजनाएं चालू रहेगी, उनकी समीक्षा करके उनमें सुधार और अधिक जन कल्याणकारी बनाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा गहलोत कन्फ्यूज मुख्यमंत्री हैं वे कन्फुजन के द्वारा ही  वोट झटकना चाहते हैं जो संभव नहीं है राजस्थान की जनता में उनकी पोल खुल चुकी है।

पत्रकार वार्ता में दाधीच नें बीजेपी संकल्प पत्र की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला।

पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच, कोटा संभाग के प्रवासी प्रभारी विधायक त्रिलोक जामवाल, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, भाजपा कोटा संभाग मीडिया सेंटर संयोजक अरविंद सिसोदिया एवं भाजपा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल  रहे।

 इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के कोटा शहर जिला सहसंयोजक गोपाल कृष्ण सोनी, जिला सहसंयोजक अरविंद जौहरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष साहिल मिर्जा, सोशल मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा गुड्डू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद तो पद छोडो बेशर्म केजरीवाल जी - अरविन्द सिसोदिया

राजपूतों का सबसे ज्यादा बुरा कांग्रेस नें ही किया - अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस सत्ता में आई तो, पूरे देश में छिना झपटी की आराजकता प्रारंभ हो जायेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota

कांग्रेस राज में " आतंकवादियों " को होती है खून की होली खेलने की खुली छूट

कैलाश मानसरोवर के बिना भारत अधूरा है - इन्द्रेश कुमार

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रवाद Swami Vivekananda and Nationalism