गारंटी विहीन गहलोत की, गप्पी गांरटियों का कोई भविष्य नहीं - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan

 राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट नें बहुत स्पष्टता से कहा है कि कांग्रेस सरकार बनीं तो चुनाव चुने हुए विधायक करेंगे इसी से स्पष्ट है कि गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया ही नहीं जा रहा है। हाईकमान भी गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहता है, यह रस्साकसी लगातर कई वर्षें से चल रही है। आखिर इस समस्या का अंत ही गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना है। गहलोत कांग्रेस हाई कमान को भले ही हटानें में सफल रहे हों किन्तु राजस्थान की जनता गहलोत को विदाई करनें का इंतजार ही 25 नवम्बर का कर रही है। 3 दिसम्बर को भाजपा का मुख्यमंत्री होगा ।

खुद की गारंटी विहीन गहलोत की, गप्पी गांरटियों का कोई भविष्य नहीं  - अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान गांरटी पूरी होने की गारंटी वाले युग पुरुष मोदी के साथ - अरविन्द सिसोदिया


कोटा 9 नवम्बर। भाजपा संभाग प्रभारी अरविन्द सिसोदिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा “ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, वे स्वयंभू मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अशोक गहलोत बनाम राहुल गांधी के झगडे़, असहमतियां निरन्तर सामने आ रहीं हैं। जिससे गहलोत का राजनैतिक भविष्य अधर झूल मे लटका हुआ है। अर्थात जिसकी स्वंय कोई गांरटी नहीं है। वह झूठी और भ्रामक गांरटियो का ढ़िढोरा पीट रहे है, गांरंटी यात्रा निकाल रहे हैं, यह हास्यपद है। गहलोत को राजस्थान की जनता और कांग्रेस हाईकमान दोनों ने ही नकारा हुआ है। राजस्थान की गहलोत सरकार और उनकी झूठी गारंटियां सिरे से ही खारिज हैं, इन गारंटियों का कोई भविष्य नहीं है।

सिसौदिया ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ कुशासन की गारंटी हैं, साम्प्रदायिक भेदभाव की, सर तन से जुदा की, मंदिरो को तोड़ने की, हिन्दु त्यौहारो पर धारा 144 लगाने की, कट्टर पंथियों को जलूस निकालने देने की, फांसी की सजायॉफ्ता आतंकवादियो को कमजोर पैरवी कर आजाद करवाने की, सूदखोरों को मनमाना ब्याज वसूलने की, खनन माफियाओं की फर्जी ई-रब्बनो से लूट की, जल जीवन मिशन, कोटा के रिवर फ्रंट जैसी तमाम परियोजनाओं में भयंकर कमीशनखोरी और हल्के माल की सप्लाई के द्वारा लूट जैसे कुकृत्यो की ही गांरटी है।

भाजपानेता ने आरोप लगाया है कि गहलोत सरकार का मतलब महिला अत्याचारों में नम्बर एक, दलित अत्याचारों में नम्बर एक, किसानो की जमीन निलामी करवाओ, युवाओं को बेरोजगार रखो,पेपर लीक के द्वारा युवाओं और उनके अभिभावको को मानसिक और आर्थिक कष्ट देना, लोकसेवा आयोग को सरकारी नौकरीयों को कांग्रेसी होनें के आधार पर हड़पने का माध्यम बनाना, राजस्थान में देश में सबसे मंहगा डीजल पेट्रोल और बिजली दरां से मंहगाई बडा कर रखना आदि से राजस्थान के नागरिकों के कष्टां की गांरटी मात्र ही गहलोत सरकार हैं । जिसे जनता जान समझ चुकी है और उसने गहलोत और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया है।

सिसोदिया ने कहा गत दस वर्षों से राजस्थान की जनता “ गांरटियों के पूरे होने की गारंटी वाले प्रधानमंत्री” नरेन्द्र मोदी के साथ कदम दर कदम मिलाकर चल रही है। राजस्थान ने मोदी जी को दोनों बार आम चुनावों  में शत - प्रतिशत लोकसभा सीटें जिता  कर दी हैं,मोदी जी को राजस्थान की सभी 25 की 25 सीटें दोनों बार आम चुनाव में दी हैं। यह राजस्थान की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति स्नेह,प्यार,अपनापन और विश्वास का प्रमाण है। सिसोदिया ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी का मतलब “ जो कहा वह किया“ और “ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” है।

उन्होनें कहा मोदी के नेतृत्व में देश ने चीन को पीछे हटते देखा,पाकिस्तान को दुम दबाते देखा, आंतकवाद को खत्म होते देखा, रोज-रोज होते बम धमाको को बन्द होते देखा, साम्प्रदायिक घटनाओं में बड़ी गिरावट देखी, जम्मू और कश्मीर में शान से तिरंगा लहरातें हुए देखा, कुल मिलाकर देश ने भय और आंतक के सौदागरां को दुम दबा कर भागते देखा है। 

सीसौदिया नें कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी को पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाते हुए देखा, महामारी में कुशल प्रंबंधन करते हुए देखा, वैज्ञानिक मामलो में नये नये इतिहास लिखते देखा, सांस्कृतिक उत्थान में श्रीराम जन्मभूमी सहित दिव्य और भव्य निर्माणों से देश को समृद्ध होते देखा। सामरिक मोर्चे पर छप्पन इंच की छाती ताने सैनिकां को देखा, वही देश के आर्थिक उत्थान के लिए हर हाथ को काम देने के लिए हजारों प्रकार की उद्यमशील योजनाओं को प्रोत्साहित करते हुए “आत्म निर्भर भारत” देखा, प्रधानंमत्रीजी को गरीब,छोटे और फुटकर व्यापारियों के सामान खरीदने का आग्रह करते हुए देखा है, ताकि लोकल की खरीद बडे और छोटे निर्माता समृद्ध हों, स्वदेशी का भाव जाग्रत करते हुए देश देख रहा है। राजस्थान की जनता प्रत्येक नागरिक की चिंता करने वाले भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलते हुए इन विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजयश्री दिलानें जा रही है वहीं कांग्रेस को इतिहास की सबसे शर्मनाक विदाई मिलने वाली है।

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया

9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत में मुस्लिम आबादी फल फूल रही है और पड़ोसी देश में हिंदू तेजी से समाप्त हो रहा है

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया