संदेश

विश्वभर में फैला हुआ था हिन्दू धर्म

चित्र
ये 10 सबूत बताते हैं कि विश्वभर में फैला हुआ था हिन्दू धर्म http://www.interest2life.com हिन्दू धर्म के 90 हजार से भी ज्यादा वर्षों के लिखित इतिहास में लगभग 20 हजार वर्ष पूर्व नए सिरे से वैदिक धर्म की स्थापना हुई और नए सिरे से सभ्यता का विकास हुआ। विकास के इस प्रारंभिक क्रम में हिमयुग की समाप्ति के बाद घटनाक्रम तेजी से बदला। वेद और महाभारत पढ़ने पर हमें पता चलता है कि आदिकाल में प्रमुख रूप से ये जातियां थीं- देव, दैत्य, दानव, राक्षस, यक्ष, गंधर्व, भल्ल, वसु, अप्सराएं, रुद्र, मरुदगण, किन्नर, नाग आदि। प्रारंभ में ब्रह्मा और उनके पुत्रों ने धरती पर विज्ञान, धर्म, संस्कृति और सभ्यता का विस्तार किया। इस दौर में शिव और विष्णु सत्ता, धर्म और इतिहास के केंद्र में होते थे। देवता और असुरों का काल अनुमानित 20 हजार ईसा पूर्व से लगभग 7 हजार ईसा पूर्व तक चला। फिर धरती के जल में डूब जाने के बाद ययाति और वैवस्वत मनु के काल और कुल की शुरुआत हुई। दुनियाभर की प्राचीन सभ्यताओं से हिन्दू धर्म का कनेक्शन था। संपूर्ण धरती पर हिन्दू वैदिक धर्म ने ही लोगों को सभ्य बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र...

गांव, गरीब , किसान , महिलायें और युवा समर्थक है इस बार का बजट : प्रधानमंत्री

चित्र
गांव, गरीब और किसान समर्थक है इस बार का बजट: प्रधानमंत्री पीटीआई-भाषा संवाददाता 17:34 HRS IST नयी दिल्ली, 29 फरवरी :भाषा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इस बार का बजट गांव, गरीब और किसान समर्थक है जिसमें देश में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने और कई समयबद्ध कार्यक्रमों के जरिए गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया है ।  वित्त वर्ष 2016-17 के बजट पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें कृषि, ग्रामीण बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार पैदा करने और दलित उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया गया है । मोदी ने कहा, ‘‘यह बजट गांव, गरीब और किसान समर्थक है । देश में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने पर पूरा ध्यान दिया गया है । इससे आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा ।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट ने समयबद्ध तरीके से गरीबी उन्मूलन का खाका पेश किया है । उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के लिए कई कदम उठाए गए हैं । सबसे अहम प्रधानमंत्री कृषि योजना है ।’’ मोदी ने कहा कि बिजली और सड़कें गांवों के लिए काफी अहम हैं । उन्होंने कहा कि 2019 तक देश के सभी गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे जबकि सभी गांवों में 20...

अरुण जेटली : क्या हम ऐसे लोगों को समर्थन दे रहे हैं, जिनकी सोच ही इस देश के टुकड़े करने की है

चित्र
क्या हम ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जिनकी सोच देश के टुकड़े करने की है : जेटली http://khabar.ndtv.com/arun-jaitley NDTVKhabar.com team , Last Updated: गुरुवार फ़रवरी 25, 2016 http://khabar.ndtv.com/news नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और माकपा नेता सीताराम येचुरी ने गुरुवार को राज्यसभा में जेएनयू विवाद और हैदराबाद में रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में बहस में भाग लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्रवाद पर हुई बहस में सवाल किया कि क्या हम ऐसे लोगों को समर्थन दे रहे हैं, जिनकी सोच ही इस देश के टुकड़े करने की है। क्या कोई कह सकता है कि मकबूल बट और अफजल गुरु को फांसी दिए जाने वाले दिन को याद करते हुए उनका शहीदी दिवस मनाया जाए। एचसीयू और जेएनयू में जिस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, हमें उन्हें लेकर अपनी सोच स्पष्ट करनी चाहिए। जेटली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, जेएनयू जाने से पहले आपको सोचना चाहिए था, आप तो काफी समय तक सत्ता में रहे हैं। हम तो नए-नए आए हैं। आपके दो नेताओं को आतंकवादियों ने मारा है, आपको इस मामले में हमस...

करदाता का पैसा, देश के खिलाफ भड़काने के लिए खर्च नहीं किया जा सकता : अनुराग सिंह ठाकुर

चित्र
श्री अनुराग सिंह ठाकुरः यह कांग्रेस पार्टी को तय करना होगा कि वह जान लेने वालों के साथ हैं या जान बचाने वालों के साथ हैं। आज देश यही जवाब मांगना चाहता है। जे॰एन॰यू॰ की ग्राण्ट पिछले डेढ़ साल में कम नहीं हुई। लेकिन देश के करदाता का पैसा किसी को देश के खिलाफ भड़काने के लिए खर्च नहीं किया जा सकता हैं यदि करदाता पूछता है कि पैसा मेरा काटते हो, सब्सिडी वहां पर देते हो, लेकिन तिरंगे झंडे को अपमानित करने वाले, देश के सैनिकों को अपमानित करने वालों को क्या हम वहां इकट्ठा करके रखोगे। यह नहीं चलेगा और यही नहीं, वहां पर नारे क्या लगे थे, नारे लगे ‘कश्मीर की आजादी तक, जंग रहेगी। भारत की बर्बादी तक, जंग रहेगी। अगर इसी को अभिव्यक्ति की आजादी कहा जाता है तो दुर्भाग्य है, यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। कोई भी अपने देश को तोड़ने के लिए, ऐसी देशविरोधी ताकतों को आगे आने को कोई मौका नहीं देंगे। मैं कहना चाहता हूं कि भारत सरकार और भारत में अंतर है। भारत सरकार की आलोचना कीजिए। हमारी सरकार की नीतियों और हमारे कार्यक्रमों की आलोचना कीजिए लेकिन हमारे भारत की आलोचना मत कीजिए। वर्ष 2010 में दांतेवा...