विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों - शिवप्रकाश
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों? विचार : शिवप्रकाश भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित ‘हम भारत के लोग’ अपने संविधान को आत्मार्पित करते हैं। भारत में जन्मे, भारत की एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठा रखने वाले और भारतीय संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों से ही ‘हम भारत के लोग’ का तात्पर्य है। चुनाव, प्रतिनिधित्व, नागरिक अधिकार और कानून का शासन लोकतंत्र का आधार है। भारत के प्रति समर्पित वयस्क नागरिकों को ही भारत में सरकार चुनने का अधिकार है। चुनाव के माध्यम से भारत में राज्य और केंद्र की सरकार चुनने का अधिकार विदेशी घुसपैठियों को देना कैसे संभव हो सकता है? इसी कारण संविधान में मतदाता शुद्धिकरण की व्यवस्था है। भारतीय संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21(3) के अंतर्गत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करने का अधिकार चुनाव आयोग को देता है। इसके अंतर्गत अब तक 13 बार मतदाता सूची के निरीक्षण का कार्य चुनाव आयोग द्वारा किया गया है। यह प्रक्रिया 1952–56, 1957, 1961, 1965, 1966, 1983–84, 1987–89, 1992, 1993, 1995, 2002, 2003 और 2004 में हुई...