ओबामा ने कहा, मोदी मुझसे कम सोते हैं



साझा बयान जारी करते राष्ट्रपति ओबामा ओर प्रधानमंत्री मोदी
                                 aajtak.in [Edited By: स्वपनल सोनल] | नई दिल्ली, 25 जनवरी 2015
http://aajtak.intoday.in
रविवार सुबह पालम एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया. हैदराबाद हाउस में चाय की केतली की गर्माहट दोनों के रिश्तों में घुलती दिखी, तो साझा बयान के दौरान प्रधानमंत्री ने ओबामा के साथ दोस्ती की नई केमिस्ट्री पर खुशी जताई. दोनों नेताओं के बीच रिश्तों की यह इबारत और भी पक्की तब हुई, जब ओबामा ने हंसी-ठिठोली में सही, यह जता दिया कि दोनों आपस में राजनीति से इतर आपसी मुद्दों पर, यहां तक कि सोने की आदतों पर भी चर्चा करते हैं.

हैदराबाद हाउस में साझा बयान के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनमें और बराक ओबामा में अच्छी दोस्ती हो गई है और दोनों के बीच जो बातचीत हुई है, उसे पर्दे में ही रहने देना बेहतर है. मोदी ने कहा, 'मैं और बराक अब अच्छे दोस्त हो गए हैं. हमने कई मुद्दों पर बातचीत की, जिन्हें पर्दे में रहने दिया जाए, तो अच्छा है. हमने आपस में मजाक भी साझा करते हैं.'

दूसरी ओर, बराक ओबामा ने पीएम की बात पर स‍हमति जताते हुए कहा, 'यह सच है कि हमने कई मुद्दों पर बात की. हमने यह भी बात की कि कौन कितना सोता है और मुझे प्रधानमंत्री ने बताया कि वह मुझसे भी कम सोते हैं. हालांकि इसका एक कारण यह हो सकता है कि वह अभी नए हैं. मुझे लगता है जब उन्हें भी शासन करते हुए 6 साल हो जाएंगे, तो उनकी नींद एक घंटे बढ़ जाएगी.'

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

'वोट बचाओ रैली' नहीं, बल्कि 'घुसपैठियों को बचाओ रैली' थी - अमित शाह

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

घुसपैठ पर अंकुश, जनसांख्यिकीय असंतुलन की पहचान, मतदाता सूची में शुद्धता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए "एसआईआर" राष्ट्रहित में आवश्यक — अरविन्द सिसोदिया

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

‘फ्लॉप रैली’ की फजीहत से बचने को राहुल की बहस वाली नौटंकी: अरविंद सिसोदिया Rahul ki bahas