चीन बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


चीन बॉर्डर पर ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे


Narendra Modi ✔ @narendramodi
This Diwali, let us remember our courageous armed forces who constantly protect our Nation. Jai Hind.
6:53 PM - 22 Oct 2016



http://www.punjabkesari.in

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली भारत चीन बॉर्डर पर तैनात आइटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में सीमावर्ती गांव में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

प्रधानमंत्री 29 अक्टूबर को सुबह दिल्ली से वायुसेना के खास विमान से और एमआई 17 हेलीकॉप्टर से गौचर पहुंचेंग। पीएम के साथ एनएसए अजित डोभाल भी होंगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। विशेष पूजा अर्चना के बाद पीएम बद्रीनाथ से आगे माणा में मौजूद आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी सरहद पर जवानों के साथ चाय नाश्ता भी करेंगें। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी पिछली दो दिवाली भी सरहद पर जवानों के साथ मना चुके हैं।

-------------

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाने वाले हैं. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ दिवाली मनाने के पीएम कल सुबह दिल्ली से भारत-चीन बॉर्डर के लिए रवाना हो जाएंगे. एनएसए अजीत डोभाल भी मोदी के साथ रहेंगे.

मोदी माणा गांव का दौरा भी करेंगे, साथ ही साथ बद्रीनाथ के दर्शन भी करेंगे. इससे पहले भी मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से पिछली दो दिवाली भी सरहद पर जवानों के साथ ही मनाई है. बता दें कि मोदी ने दिवाली पर सेना के लिए संदेश भेजने की अपील भी की थी, जिसके बाद आम लोगों से लेकर सिनेमा जगत के सितारों ने भी जवानों को शुभकामनाएं भेजी है.



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत में मुस्लिम आबादी फल फूल रही है और पड़ोसी देश में हिंदू तेजी से समाप्त हो रहा है

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया