पाक में अराजकता फैला रहा भारत : पीटीआई चीफ इमरान


http://www.bhaskar.com

इमरान बोले- पाक  में अराजकता फैला रहा भारत, नवाज को सुरक्षा के लिए बताया खतरा
dainikbhaskar.com | Oct 26, 2016,

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने भारत पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों को भारत लगातार अराजकता फैलाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इमरान का इशारा क्वेटा में सोमवार रात पुलिस सेंटर पर हुए हमले पर था, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी करार दिया। भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते ही देश में घट जाता है कुछ बड़ा...
- क्वेटा के लिए रवाना होने से पहले पीटीआई चीफ इमरान ने कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगा है।
-उन्होंने कहा भारत जानता है कि वो न्यूक्लियर ताकत से लैस पाक सेना को नहीं हरा पाएगा। इसीलिए वो देश को तोड़ने के लिए नए तरीके अपना रहा है।
- इमरान ने कहा कि ये चौंकाने वाला है कि देश में जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई बड़ा मूवमेंट शुरू होता है, तभी देश में कोई बड़ा हमला हो जाता है।
- यहां उनका इशारा क्वेटा में एक रात पहले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले से था।
- इमरान ने कहा कि भारत अब पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश में लगा है। वो यहां अराजकता फैलाकर देश में करप्शन के खिलाफ मूवमेंट को दबाना चाहता है।
- उन्होंने ये भी कहा कि क्वेटा अटैक पाकिस्तान में अराजकता फैलाने के भारत के नए तरीके का हिस्सा हो सकता है।
- क्वेट हमले के पीछे सरकार का हाथ होने की बात पर उन्होंने यही दोहराया कि इतिहास उठाकर देख लें, तो हमेशा किसी बड़े मूवमेंट पर ऐसा ही होता रहा है।
भारत कर रहा नवाज की मदद
- इमरान ने भारत पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि नवाज जैसे ही करप्शन को दबाव में आते हैं, वैसे एलओसी पर तनाव की स्थिति बन जाती है। देश का ध्यान करप्शन से हटकर एलओसी पर चला जाता है।

नवाज देश की सुरक्षा के लिए खतरा
- इमरान खान ने नवाज शरीफ को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में आतंकवाद के लिए फंडिंग रोकने में नाकाम रही।
- उन्होंने कहा कि आतंक के लिए फंडिंग रोकना नेशनल एक्शन प्लान का हिस्सा था। आतंकवाद और भ्रष्टाचार में बहुत गहरा नाता है।
- उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान चीफ मिनिस्टर वहां आतंकवाद के पीछे पहले ही भारत का नाम ले चुके हैं, लेकिन फिर भी पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
- पीएम नवाज ने बलूचिस्तान में भारत के दखल की बात को संयुक्त राष्ट्र दौर के दौरान भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नहीं उठाया।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'