संदेश

काल गणना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय काल गणना का इतिहास bhartiy kaal ganna ka itihasa

चित्र
भारतीय काल गणना का इतिहास (आलेख April 5, 2022) - अरविन्द सिंह (लेखक ‘मंथन’ पत्रिका के प्रबंध-सम्पादक हैं।) भारतीय काल गणना का इतिहास चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (2 अप्रैल 2022) से भारतीय नव वर्ष आरम्भ हो रहा है। भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र महीना अत्यंत विशेष होता है क्योंकि यह माह भारतीय नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र माह से भारतीय नववर्ष आरंभ हो जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि भारतीय नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। भारतीय काल गणना पद्धति पर आधारित कई सम्वत् (कैलेंडेर वर्ष) भारत में प्रचलित है जिसमें सृष्टि सम्वत, विक्रम सम्वत, शक सम्वत् और गुप्त सम्वत् विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। सृष्टि सम्वत् के मान्यता के अनुसार सृष्टि का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल 1, रविवार को हुआ। इस दिन के पहले ‘होरा’ का स्वामी सूर्य था, उसके बाद के दिन के प्रथम होरा का स्वामी चन्द्रमा था। इसलिये रविवार के बाद सोमवार आया। इस प्रकार सातों वारों के नाम सात ग्रहों पर रखा गया। बाद में पश्चिमी देशों ने हमारी पौराणिक संगणना को मान्य किया किन्तु वे उसमें चतुरता पूर्वक अपने पुट मिला...

भारतीय नववर्ष ,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

चित्र
      भारतीय काल गणना के स्वरूप पर 3 लेख मुझे अच्छे लगे सो यहाँ पर दे रहा हूँ ....पढ़ कर हमारे संवत्सर के  महत्व और गहराई को आप  समझेंगे , यही अपेक्षा है ..सादर..!   - अरविन्द सिसोदिया , कोटा , राजस्थान | - आसुतोष मिश्रा  भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है।  जिसमें एक वर्ष की अवधि को संवत, संवत्सर, परिवत्सर, इदावत्सर आदि नामों से अभिहित किया जाता है। ग्रन्थों में विभिन्न समय में चले संवत का उल्लेख वर्णित है, जिसमें युधिष्ठिर संवत, कलि संवत जिसमें कलि का प्रादुर्भाव हुआ। इसके बाद विक्रमी संवत का प्रारम्भ हुआ जो सर्वाधिक लोकप्रिय हुआ। इस दिन नवरात्र का प्रारम्भ, सृष्टि आरम्भ दिन, मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, शकारि विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारम्भ व आर्य समाज की स्थापना व झूले लाल का जन्म दिन हुआ। हिन्दी मास में चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्रि्वन, कार्तिक, मार्गशीष, पौष, माघ, फाल्गुन बारह महीनें है। फाल्गुन माह में होली ...