विदेशी टूलकिट पर स्वदेशी सर्जिकल स्ट्राईक swadeshi-surgical-strike
जब से भारत के प्रधानमंत्री पद की कमान नरेन्द्र मोदी जी ने संभाली है तब से ही उनकी सरकार के विरूद्ध षडयत्रं चल रहे है। जब वे दूसरी बार फिर से स्पष्ट बहूमत से जीते तो भारत विरोधी ताकते सजग हो गई और उन्हे हटाने , अस्थिर करने और फिर से चुनाव न जीतने देनें के लिये तरह तरह के षडयंत्रों में जुट गईं । इसका सबसे बडा कारण यह था कि विश्व के तमाम बडे व्यापारियों के लिये भारत एक बाजार था । जहां वे मनचाही लूट करते थे। भारत ने कभी भी अपने आपको एक बडे उत्पादक देश के रूप में स्थापित करने की कोशिश नहीं की । इस कारण वह कभी भी पूरी तरह निशानें पर नहीं था। किन्तु मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही भारत ने बडी उडानें भरना प्रारम्भ कर दिया। भारत ने आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा के मामलों में, अपना रिकार्ड सुधारा है और वह बेहद सजग और जबाव देनें वाले राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह भी तमाम आराजकतावादियों को पशंद नहीं आ रहा है। इससे पूर्व पाकिस्तान विरोधी भारत मात्र माना जाता था, कोई यह विश्वास नहीं करता था की भारत चीन से भी टकरा सकता है। मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान...