संदेश

बाला साहेब ठाकरे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उद्धव का, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन सही निर्णय - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
उद्धव का, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन सही निर्णय - अरविन्द सिसोदिया " सुबह का भूला यदि शाम को आ जाता है तो उसे भूला नहीं माना जाता है "  ठीक इसी प्रकार से महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे, वापिस अपनी विचारधारा की तरफ लौटते हुए दिख रहे हैं ।  बगावत के बाद उन्होंने पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर उसको वास्तविक न्याय दिया। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन करने का ऐलान किया है । निश्चित रूप से यह दोनों ही निर्णय उनके उनकी विचारधारा पर लौटने के संकेत देते हैं ।  सच यही है कि शिवसेना की पहचान सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के कट्टर हिंदुत्ववाद से है, उन्हें जनसमर्थन भी हिंदुत्व के कारण ही मिलता है।  शिवसेना के रूप में जितने भी विधायक हैं, सांसद हैं , उन सब की पहचान प्रखर हिंदुत्व के कारण ही है । वे जहां से चुनाव लड़ते हैं, वहां उन्हें तथाकथित सेक्यूलर नहीं, बल्कि कट्टर हिन्दू के तौर पर ही जाना जाता है ।  उद्धव , गत लोकसभा चुनाव के बाद आदित्य की सलाह पर जिस रास्ते पर चले गए थे वह रास्ता  उनको डबल जीरो पर ही पहुचानें...

शरद पंवार से मुक्ति लें,मूल विचार-व्यवहार पर लौटें “उद्धव ठाकरे”

चित्र
          शरद पंवार से मुक्ति लें,मूल विचार-व्यवहार पर लौटें “उद्धव ठाकरे”  Get rid of Sharad Pawar, return to the original thinking "Uddhav Thackeray" महाराष्ट्र की राजनीति का सच यही है कि उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे एवं आदित्य ठाकरे का मूल बर्चस्व शिवसेना संस्थापक एवं कट्टर हिन्दुत्ववादी एवं मुस्लिम गुण्डागर्दी विरोधी स्व. बाला साहेब ठाकरे के विचारों एवं व्यवहार की छाया में ही है। उद्धव ठाकरे कांग्रेस अथवा राष्ट्रवादी कांग्रेस के विचारों एवं व्यवहारों का अनुसरण करते भी हैं तो भी उन्हे कोई अपना नेता नहीं बनाने वाला, क्यों कि उन वोट बैंकों के पास अपने अपने नेता कई दसकों से हैैं। न ही वे उद्धव ठाकरे पर विश्वास ही करेंगे ।आदित्य ठाकरे जिस अजमेर में चादर चढानें गये थे वहां का अब कुछ छुपा नहीं है। सच यही है कि ये तो वे दल हैं जो मूलतः शिवसेना को समाप्त करना चाहते थे, साथ मिला कर समाप्त कर ही तो रहे थे। इसी कारण तो हाथ छुडा कर शिवसेना विधायक एकनाथ के साथ बागी हो गये। उद्धव ठाकरे के सामनें अब भी एक ही रास्ता है कि वे अपने मूल विचार एवं व्यवहार पर ल...