स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव Dr Keshav Baliram Hedgewar
यह आलेख 2012 में लिखा गया था, यथा उचित संसोधन आमंत्रित हैं, यह आलेख पंजाब केसरी में प्रकाशित भी हुआ था। - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 - अरविन्द सीसौदिया राष्ट्र धर्म का एक तपस्वी, स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसे संक्षिप्त में ‘संघ’ अथवा ‘आर.एस.एस.’ के नाम से सम्बोधित किया जाता है, जो आज भारत का ही नहीं वरन् विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन माना जाता है, जिसका विविध क्षैत्र में विविध संस्थाओं के माध्यम से एक वटवृक्ष जैसे विशाल स्वरूप है। जो देश के राष्ट्र जीवन में एक विशिष्ट स्थान रखता है। इस महान संगठन के संस्थापक डॉ.केशवराव बलीराम हेडगेवार थे । आज हमारे देश में जितने भी राष्ट्रवादी कार्यक्रम सामाजिक क्षैत्र में आयोजित होते है और उनमें दो चित्र प्रायः देखने को मिल जाते हे। वे ही चित्र बहुत सारे केन्द्रीय मंत्रियों,सांसदों, विधायकों, राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों, नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं के घरों पर, अक्सर एक साथ देखने को मिलते है। एक ओर कालीटोपी और रौबदार मूछों वाले आदरणीय डॉ. केशव बलीराम हेडगेवा...