संदेश

CM लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बुजुर्गों की संपत्तियों और मानसम्मान की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था निर्माण हो - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को अब खुद बेटा बनना होगा - अरविन्द सिसोदिया बुजुर्गों की संपत्तियों और मानसम्मान की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था निर्माण हो - अरविन्द सिसोदिया कोटा 11 अक्टूबर । भाजपा कोटा संभाग के मीडिया संयोजक एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अरविन्द सिसोदिया नें राजस्थान के नागौर में पुत्र एवं  पुत्रवधु  की प्रताड़ना से पीड़ित वृद्ध दंपत्ति के द्वारा संयुक्त आत्महत्या की घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील मसला करार देते हुए । इस घटना की जानकारी एवं पेपर कटिंग्स केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ईमेल से भेज कर इस तरह की घटनाओं के विरुद्ध प्रभावी और कारगर कानून बनाने और ठोस कार्यवाही व्यवस्था निर्माण की मांग की है । उन्होंने कहा है कि " बुजुर्गों के मान-सम्मान और संपत्तियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए ।" सिसोदिया ने ईमेल में लिखा है कि " सन्तानों का दुर्व्यवहार इतना बड़ गया  कि कोई वृद्धाश्रम में छोड़ रहा है , तो कोई कहीं भी छोड़ कर गायब हो रहा है ,  न इल...

राजस्थान में आखरी जोर आजमाइश का दौर

चित्र
राजस्थान में आखरी जोर आजमाइश का दौर rajasthan - अरविन्द सिसोदिया    9414180151 2023 के अंत में 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, भाजपा के लिए 3 और कांग्रेस के लिए 4 राज्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मिजोरम को लेकर कोई सीरियस नहीं है, क्योंकि वहाँ स्थानीय पार्टियों का बर्चस्व है। किन्तु इन चुनावों पर 2024 में होनें वाले आम चुनाव की गहरी छाया है, क्योंकि भाजपा इन प्रदेशों की अधिकांश सीटें जीतती है और उससे भाजपा की केंद्र सरकार बनाती है, कांग्रेस की कोशिश होगी कि वह भाजपा से सीटें छींनें,उन्हें कम करे। अर्थात भाजपा को विधानसभा टिकिट वितरण में समन्वय की अधिक चिंता करनी है, इसलिए भाजपा बड़ी तादात में टिकिट नहीं काट सकती। जबकि कांग्रेस  पर इस तरह का दबाव नहीं है इसलिए वह अधिक टिकिट काट सकती है। भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान में सत्ता रूढ़ कांग्रेस नें अपनी -अपनी लिस्ट जारी कर दी है, किंतु कांग्रेस की अधिकांश सीटों पर अभी नाम बकाया चल रहे हैं, उनके 24 मंत्री अभी टिकट की लाइन में वेटिंग में है। इस से स्पष्ट है कि सत्तारुढ़ कांग्रेस बहुत ही फूंक फूंक कर कदम रख रही है। क्योंकि क...

बज गईं रण भेरी, राजस्थान विधानसभा चुनाव की rajasthan vidhansabha chunav

चित्र
बज गईं रण भेरी, विधानसभा चुनाव की भाजपा नें, 83 और कांग्रेस नें 33 सीटों की सूची जारी करदी, भजो नें इससे पूर्व में 41 नामों की सूची भी जारी की थी। इस प्रकार भाजपा 200 में से 124 नामों की सूची जारी कर चुकी है और कांग्रेस से काफ़ी आगे है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम प्रमुखता से है। कांग्रेस की पहली सूची में शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया सहित 24 मंत्री नहीं पा सके स्थान... 33 उम्मीदवारों की पहली सूची में मुख्यमंत्री सहित 6 मंत्रियों के नाम, अशोक गहलोत, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, भंवर सिंह भाटी, टीकाराम जूली, ममता भूपेश और अशोक चांदना को ही मिला स्थान वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट को पुनः कांग्रेस से टिकिट दिया गया है। इसी के साथ चुनाव की रणभेरी राजस्थान में बज चुकी है। चुनाव दिलचस्प भी रहने वाला है, क्योंकि पुराने और नये सभी मैदान में हैं। भाजपा नें अधिकांश पुरानों को टिकिट दिया है। वरिष्ठ चेहरों पर ही विश्वास किया गया है। कांग्रेस जिस तरह मंत्रियों और बड़े चेहरों को घोषित नहीं कर पाई है, उससे स्पष्ट है कि वह डरी हुई है। ...

मोदी जी की पहली सभा से घबरा कर गहलोत नें की 100 यूनिट बिजली फ्री - अरविन्द सिसोदिया bijli free

चित्र
 मोदी जी की पहली सभा से घबरा कर गहलोत नें की 100 यूनिट बिजली फ्री - अरविन्द सिसोदिया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें बडी कंजूसी से 50 यूनिट बिजली र्फी की थी, मगर चुनाव जीतनें के लिये उन्होने बजट में और बाद में बहुत सारे चुग्गे फेंके हुये थे, ये फ्री वो फ्री मगर दे कुछ नहीं रहे थे, राहत केम्पों के नाम पर लोगों को लाईन में लगवाया, केम्पों में आनें के लिये विवश किया , उन्हे भरी भरकम प्रिटेड प्रचार सामग्री थमाई गई मगर दिया कुछ नहीं गया। बल्कि इन राहतों को आगे और आगे सरकाया जा रहा था। बजट में घोषित 100 यूनिट बिजली फ्री को भी लगातार खिसकाया जा रहा था। बार बार बिजली बिल में फयूल सरचार्ज के नाम पर जनता की जेब कटी की जा रही थी। अजमेर में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहली आम सभा हुई , मुख्यमंत्री गहलोत लाईन पर आ गये सायंकाल में 100 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा कर दी । जबकि यह तो 1 अप्रेल से प्रारम्भ हुये वित्तिय वर्ष में ही प्रारम्भ हो जानी चाहिये थी।  प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश में बिजली दरें कम करनें की मांग की थी मगर राजस्थान में जहां कांग्रेस सरकार है ...

मोदी पर विश्वास की विजय,योगी सरकार चलानें के रोल माडल बनें - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
मोदी पर विश्वास की विजय,योगी सरकार चलानें के रोल माडल बनें - अरविन्द सिसौदिया Victory of faith on Modi, Yogi should be a role model to run the government - Arvind Sisodia मोदी पर विश्वास की विजय,योगी सरकार चलानें के रोल माडल बनें - अरविन्द सिसौदिया   10 मार्च 2022 को पांच राज्यों यथा उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड,पंजाब,गोवा एवं मणीपुर के चुनाव परिणाम आये जिनमें पंजाब में आप पार्टी को पूर्ण बहूमत मिला,तो बांकी के उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड,गोवा एवं मणीपुर में भाजपा को बहूमत मिला है। गत एक वर्ष के अधिक समय से भारत का माहौल कथित किसान आन्दोलन की ओट से खराब किया जा रहा था। छल, कपट और पाखण्ड के द्वारा, भाजपा के राष्ट्रहित चिन्तक एवं जन लोक कल्याणकारी शासन की छवी खराब करनें में कोई कसर नहीं छोडी गई । विदेशी वित्त पोषण और आप पार्टी व कांग्रेस के संरक्षण में चली इस नौटंकी ने देश की छवी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। यह सारा बुरा खेल यूपी की सत्ता से भाजपा को बाहर कर, अगली केन्द्र सरकार से मोदी जी को हटानें की साजिश थी। जिसे समय रहते प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहचान लिया और किसान कानून बिना शर्त वापस लेकर...

प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्या घटनें वाला था ...? missing CM,CS and DGP of Police

चित्र
  What was going to happen with Prime Minister Modi who was missing CM,CS and DGP of Police   प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्या घटनें वाला था जो मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं पुलिस के डीजीपी गायब थे ------- माईक से एनाउस करके लोगों को बुलाया गया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर पहुंचने का रूट लीक किए जाने की पुष्टि हो गई है। रूट के बारे में प्रदर्शनकारियों को पहले ही पता चल चुका था। इसके बाद उन्होंने बगल के गांव प्यारेआणा में स्पीकर से अनाउंसमेंट कर भीड़ इकट्‌ठी की और पूरी रोड जाम कर दी। तब तक कई किसान संगठन भी वहां आ चुके थे। पहले वह सिर्फ रैली में जा रही भाजपा वर्करों की बसों को रोक रहे थे। यह बात प्रदर्शनकारियों ने खुद कैमरे के सामने मानी है, जिनके वीडियो मीडिया में वायरल हो रहे हैं।   ------ पंजाब में लगे राष्ट्रपति शासन- पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर उठे सवाल सुरक्षा में चूक के बाद उठे 3 सवाल :- 1. बठिंडा से मोदी हैलिकॉप्टर के बजाय रोड से जा रहे थे।    ऐन मौके पर बदले इस कार्यक्रम की जानकारी केवल पंजाब पुलिस को थी। ...