संदेश

lal dayri लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस की भारी पराजय तय, एक कार तक सिमट जायेगी कांग्रेस - सिसोदिया rajasthan election

चित्र
कांग्रेस की भारी पराजय तय, एक कार में आनें तक सिमट जायेगी कांग्रेस - सिसोदिया 2018 में जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब 199 सीटों के चुनाव परिणाम आए और जिनमें कांग्रेस को 99 सीटें मिली यानी बहुमत नहीं मिला....., फिर एक सीट का और चुनाव हो गया और कांग्रेस 200 में से 100 सीट हो गई यानी उसे फिर भी बहुमत नहीं मिला...., कांग्रेस नें राजस्थान में जोड़तोड़ की सरकार बनाई.... उसे जनता ने बहुमत नहीं दिया था। जब 2018 में कांग्रेस को बहुमत नहीं दिया तो.... अब जब 5 साल बाद अपने कुकर्मों की कुर्सी पर बैठकर के वह बहुमत की कैसे सोच सकती है...? खुद कांग्रेस के व्यक्ति ने कहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस की पास विधायकों की संख्या इतनी रह जाएगी कि एक कार में बैठकर विधानसभा भवन चले जाएं और यही होने वाला है.....! क्योंकि 2018 में कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलेट प्रदेश अध्यक्ष थे और जनता नें जो वोट दिया वह सचिन को देख कर दिया..... किन्तु अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनकर बैठे गये.... सचिन देखते रह गए। गहलोत की सरकार राजस्थान में थी इसके बावजूद मात्र 5 महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र म...

कांग्रेस ने कर्नाटक वाले झूठ की दुकान मध्यप्रदेश में खोली - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
 कांग्रेस ने कर्नाटक वाले झूठ की दुकान मध्यप्रदेश में खोली - अरविन्द सिसौदिया यदि कांग्रेस के अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष, महासचिवों में जरा सी भी नैतिकता हो तो उन्हे राजस्थान में कांग्रेस के विधायक द्वारा प्रगट की गई लाल डायरी का सच भी देश को बताना चाहिये।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नें कई प्रकार के प्रलोभन युक्त बोल बोले और एक प्रमुख आरोप 40 प्रतिशत कमीशन का भी लगाया था, किन्तु वहां यह आरोप चल निकला और त्रिकोणीय संघर्ष और हर पांच साल में सरकार बदलनें के रिवाज का फायदा कांग्रेस को मिला वह जीत गई । इसके बाद हर राज्य के चुनाव में, नगर पालिकाओं की बैठकों में , पंचायतों की बैठकों में यह आम जुम्ला हो गया है। इसकी अपनी कोई विश्वसनीयता नहीं है। जहां वहां जहां तहां सभी जगह अब सत्तारूढ़ पार्टी के विरूद्ध 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगने लगा।  मध्यप्रदेश में यह आरोप लगातार कई कई महीनें से चलाया जा रहा हैं किन्तु इस जुम्ले को कोई महत्व नहीं मिला, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हवा नहीं बन पा रही है। इसलिये हवा बनाने के लिये यह मामला स्वंय कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वा...

मोदी जी के सम्बोधन में लाल डायरी,राजस्थान में मुख्य चुनावी मुद्दा बन गई - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
मोदी जी के सम्बोधन में "लाल डायरी", राजस्थान में मुख्य चुनावी मुद्दा बन गई   - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 राजस्थान में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले स्वयं कांग्रेस के ही कारण लाल डायरी प्रगट हो गई । मणीपुर में स्थानीय आदिवासियों एवं चर्च व घुसपैठियों के बीच लम्बे समय से विवाद है। स्थानीय आदिवासी अपनी सुरक्षा के लिये लामबंद हैं तो विदेशी धन व शस्त्रों के बल पर घुसपैठिये भारत के रक्षा बलों तक पर आक्रमण करते रहते है। यह विवाद समय समय पर कई बार उभरता रहा है। मोदी सरकार में सब कुछ शांत था किन्तु विदेशी हस्तक्षेप इसे हमलावर बनाने में लगा हुआ है। यूरोपीय संसद नें मणीपुर पर शरारतन अतिरिक्त हवा देकर उसे भडकाया भी है। यूरोप से श्रीमती सोनिया जी का गहरा सम्बंध है, इसलिये मणीपुर पर फोकस के कई प्रयत्न कांग्रेस करती आ रही है। इसी क्रम में दो महीने तक छुपाये रखा वीडियो संसद सत्र के ठीक प्रारम्भ पर वायरल किया गया। इसे व्यापक हवा देनें के लिये कांग्रेस को जिला स्तर तक उग्र विरोध के निर्देष हैं। इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा में मणीपुर पर बड चड कर बोला जा रहा था। इसी बीच कांग्रेस के ही राज्य मं...