वोट बैंक के लालच में देश को बांटने की साजिश : तोगडिय़ा

वोट बैंक के लालच में देश को बांटने की साजिश : तोगडिय़ा
कोटात्न विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने ओबीसी कोटे से अल्पसंख्यकों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण देने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। तोगडिय़ा रविवार को यहां सांगोद कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। तोगडिय़ा ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने देश को मजहब के आधार पर बांटने की ठान ली है लेकिन विश्व हिंदू परिषद देशभर में हिंदुओं की रोटी और शिक्षा बचाओ आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मजहब के आधार पर संविधान में आरक्षण देने का प्रावधान नहीं होने के बावजूद नेताओं ने चुप्पी साध ली है। सांगोद में उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
पाक से चुनाव लड़ सकते हैं दिग्विजय : तोगडिय़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी टिप्पणी की लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ वे कुछ नहीं बोले। तोगडिय़ा ने कहा कि दिग्विजय कुछ भी कह और कर सकते हैं, वे पाकिस्तान से भी चुनाव लड़ सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

देश को विभाजन कराने वाली कांग्रेस नें देश को इस्लामिस्तान बनाने की सुपारी ले रखी है, भारत को तुष्टिकरणवादी ताकतों से सावधान होने का वक़्त आगया - अरविन्द सिसोदिया

प्रजनन दर (TFR) में ऐतिहासिक गिरावट