हिंदू नववर्ष 2083 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाये जाने का आव्हान

हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति कोटा महानगर की बैठक सम्पन्न
हिंदू नववर्ष 2083 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाये जाने का आव्हान

कोटा, 17 फ़रवरी। हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति, कोटा महानगर की आज प्रथम बैठक राधा कृष्ण मंदिर, तलवंडी परिसर, कोटा में आयोजित हुई, जिसमें आगामी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रमों हेतु महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट घोषित किए गए।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कबीरपंथी प्रभाकर साहिब, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती, श्रीकुलम शक्तिपीठ की नीति अंबाजी और समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र कंसुरिया ने की एवं बैठक का संचालन महामंत्री बाबूलाल भाट ने किया। बैठक राधाकृष्ण मंदिर परिसर, तलवंडी, कोटा में मंगलवार संध्या में हुई, प्रारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया।

बैठक में कुछ कार्यक्रमों हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए, जिनमें विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद। महिला संयोजक रेणु मिश्रा, सह संयोजक चेतना मोरवाल।
भव्य भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता,सह संयोजक किशन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल। स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली और मुकेश विजय को नियुक्त किया गया।

समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया ने कहा कि “संपूर्ण हिंदू समाज मिलकर अपने हिंदू नववर्ष को आयोजित करेगा।” उन्होंने बताया कि “हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें अनेक नवाचार एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है।”

आयोजन समिति ने प्रमुख कार्यक्रमों के रूप में विशाल वाहन रैली, स्वदेशी मेला, भजन संध्या और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बस्ती स्तर पर महाआरती के आयोजन तय कर लिए हैं।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आयोजन समिति की बड़ी बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रमों और कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक को संत प्रभाकर साहिब, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती ने संबोधित कर हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अजय सिंह जी, श्याम बिहारी नागर, जटाशंकर शर्मा, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सत्यनारायण श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, रामकुमार मेहता, सुनीता व्यास, मुकुट नागर, अरविन्द सिसोदिया, दिनेश सोनी, बी.एल. गोचर, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, प्रमोद राठौड़, रेनू मिश्रा, अनीता मीणा, एडवोकेट सोनम पुरोहित, रमा शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151


बैठक स्थान -राधाकृष्ण मंदिर परिसर तलबंडी में संध्याकाल में

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को गाया गया था राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय है jan-gan-man

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

भारतीय काल गणना का इतिहास bhartiy kaal ganna ka itihasa