भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल बोले- CM भजनलाल और पूर्व CM वसुंधरा राजे के बीच अच्छी सेटिंग, राहुल गांधी पर कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का तंज
February 7, 2026 
Choose ETV भारत

कोटा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल कोटा दौरे पर आए. उन्होंने बजट के संबंध में कोटा में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को राम के मुद्दे पर घेरते हुए नेताओं को 'बेशर्म' बता दिया. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संबंधित सवाल पर जवाब दिया कि वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा के कई कार्यक्रम में आती हैं. छोटे से लेकर बड़े कार्यक्रम में नजर आती हैं. उनकी कई जगह पर व्यस्तता रहती है. उन्होंने हाल ही में अंता के चुनाव को पूरे ताकत व मेहनत से लड़ा है. वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उनकी अच्छी एडजस्टमेंट है और दोनों की अच्छी सेटिंग भी चल रही है.

उन्होंने बजट पर कहा कि चीन में जीडीपी की तुलना में कई गुना ज्यादा टैक्स लिया जाता है. इसी तरह से अमेरिका 25, फ्रांस 50, डेनमार्क 45, ऑस्ट्रेलिया 43, नॉर्वे 21 से 35 व जापान 37 प्रतिशत टैक्स लेते हैं. भारत में केवल 10.6 फ़ीसदी कर नागरिकों से लिया जाता है और इसके बावजूद एक अच्छी अर्थव्यवस्था बन गई है. उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवाने की किताब को लेकर हंगामे पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम को जानबूझकर अपमानित करते हैं. यह नाम नहीं लेंगे. वीबी जी राम जी योजना में राम का नाम आ रहा है, इसलिए कई लोगों को यह बोलने में भी दिक्कत हो रही थी.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (ETV Bharat Kota)

उन्होंने कहा कि इसी तरह से राजस्थान की ईआरसीपी योजना का नाम राम जल सेतु हो गया है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के एक नेता अभी भी ईआरसीपी के नाम से बुला रहे हैं और पूछ रहे हैं कि बजट में इसके लिए क्या प्रावधान किया है? योजना का नाम बदल गया है, उन लोगों में जानकारी का ही अभाव है. राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने देश को इतना कुछ दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या भी इसमें हो गई थी और उनके पोते रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार बता रहे हैं.


मोरपाल सुमन के लेटर बम की नहीं है जानकारी : अंता चुनाव पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि हमें अंता का चुनाव जीतना चाहिए था. हम हर हार से सबक लेते हैं ताकि आने वाले समय में हमारे लिए जीत का रास्ता बने. इसी अंता को हम अगले चुनाव में जीतेंगे. हम पैसे के आधार पर राजनीति नहीं करते, क्योंकि ईमानदारी से हम राजनीति करते हैं. बजट का भी पूरा एक-एक हिस्से का उपयोग लिया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन के लेटर बम के संबंध में जानकारी होने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो स्वयं बजट सेशन में व्यस्त थे, इसके चलते इस तरह की कोई चिट्ठी की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी इस तरह के लेटर को गंभीरता से नहीं लिया होगा, नोटिस देना भी एक सामान्य प्रक्रिया ही है. कोई ऑफिशियल जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भेजेंगे तो उसपर संज्ञान लेंगे.

कांग्रेस का व्यापार था राजनीति, अब बंद हो रहा : उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राजनीतिक व्यवस्था एक व्यवसाय था, अब यह बंद हो रहा है. ऐसे में जिसका व्यवसाय बंद होता है, उसे परेशानी भी होती है. कांग्रेस का पेट इसलिए दुख रहा है कि 2014 में चले गए और उनको और दूर तक लौटने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है. अब राजस्थान में भी जहां पर सरकार 5 साल में बदल जाती थी, अब नहीं बदलेगी. दूसरी तरफ केंद्र सरकार पूरी तरह से मजबूत होकर काम कर रही है. जनता हर बार उन्हें चुनकर भेज रही है. साल 2014 से ही राष्ट्र को समर्पित होकर बजट से लेकर हर कार्य सरकार कर रही है.

ट्रेड डील नहीं होने पर भी विरोध : उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैक्स की दर बढ़ा दी, जिसमें 25 फीसदी टैक्स और इतनी ही पेनल्टी लगा दी, लेकिन उनके समझ में आ गया कि भारत डरने वाला नहीं है. अमेरिका को चारों तरफ से घेर दिया गया है. दुनिया के सारे देशों से समझौता कर लिया है. इसमें ब्रिटेन, 27 देश की यूरोपीय यूनियन, ऑस्ट्रेलिया, अरब कंट्रीज व जापान से भी समझौता कर लिया. ट्रंप को समझ में आ गया इसीलिए ट्रेड दर 18 परसेंट पर आ गए हैं. इफेक्टिव रेट साढ़े 10 परसेंट आएगी. अन्य देशों पर 10 से 45 फीसदी तक टैक्स है.

अमेरिका और भारत की ट्रेड डील के मुद्दे पर भी कांग्रेस आपत्ति जता रही थी. तब यह लोग भारत सरकार और प्रधानमंत्री को घेर रहे थे, अब ट्रेड डील हो रही है तो वापस सरकार पर ही निशाना साथ रहे हैं. ट्रेड डील का मसौदा सामने नहीं आया है, लेकिन पीएम मोदी व वाणिज्य मंत्री को घेर रहे हैं. कांग्रेसी अब कह रहे हैं कि ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा. प्रधानमंत्री और सरकार को गाली दे रहे हैं. इस दौरान मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, महामंत्री मिथलेश गौतम, जिला अध्यक्ष शहर राकेश जैन, देहात प्रेम गोचर, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय व संभाग की मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया मौजूद रहे.

--------====--------

'इतिहास साक्षी है जो महिलाओं को आगे करता है वो निर्बल होता है...' सीआर पाटिल का राहुल गांधी पर तंज

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है.

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

जयपुर : लोकसभा में बजट पर प्रधानमंत्री के जवाब नहीं देने को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. पाटिल ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देना था, उसी दिन कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना दिया कि कुछ भी हो सकता था.

पाटिल ने शनिवार को जयपुर में भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस की महिला सांसदों का प्रधानमंत्री की सीट पर पहुंच जाना दुर्भाग्यपूर्ण था और यह पहली बार ऐसा हुआ है. कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए था. सीआर पाटिल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जो महिलाओं को आगे करता है वो बिल्कुल निर्बल होता है. उसे अपनी ताकत पर भरोसा नहीं होता है. लोकसभा सवाल पूछने और जवाब देने के लिए है इस तरह का कृत्य करने के लिए के लिए नहीं है.

रवनीत बिट्टू को अपमानित किया : सीआर पाटिल ने कहा कि उस दिन सदन में कांग्रेस की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया तो वहीं राहुल गांधी ने मंत्री रवनीत बिट्टू को अपमानित करने की चेष्टा की. एक पगड़ी धारी सरदार को अपमानित किया और उनका रास्ता रोका, यह गलत बात है. इस तरह से संसद में नहीं होता है. उन्होंने कहा कि टोका टोकी होती है सवाल पूछे जाते हैं, आप अपनी सीट पर खड़े होकर सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच जाना ठीक नहीं था.


ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना बनेगी या नहीं कैबिनेट तय करेगी : वहीं, ईस्टर्न कैनल परियोजना ERCP को राष्ट्रीय परियोजना बनाए जाने को लेकर उन्हें कहा कि ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना बनेगी या नहीं यह कैबिनेट तय करेगी. उन्होंने यमुना जल समझौते को लेकर कहा कि 77 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ तक का प्रोजेक्ट राजस्थान में पहली बार आ रहा है. केंद्र सरकार कितना पैसा देगी और स्टेट गवर्नमेंट कितना पैसा देगी यह महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन कितना पानी मिलेगा यह महत्वपूर्ण है.


उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख हेक्टेयर जमीन पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. महत्वपूर्ण योजना जल्दी पूरी हो लोगों को पानी मिलना चाहिए. राजस्थान में सबसे कम पानी है, लेकिन आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा पानी राजस्थान के पास होगा. हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौते को लेकर एमओयू हो चुका है. डीपीआर बनना शुरू हो चुकी है. सरप्लस पानी है जो राजस्थान आएगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं तो कुछ न कुछ लेकर ही आते हैं.

निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड बनाया : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने बजट को लेकर कहा कि निर्मला सीतारमण ने देश में एक रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 9 बार बजट पेश किया है और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया है. कांग्रेस के समय 2014 में भारत दुनिया के 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग, खेती, इंफ्रास्ट्रक्चर हर चीज में काम किया जा रहा है. देश में सात स्पेशल रेल कॉरिडोर विकसित किया जा रहे हैं, जिनमें दिल्ली, वाराणसी, सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल किए गए हैं. हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जा रहा है, इसके अलावा हर जिले में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं.


जल जीवन मिशन के तहत अब तक 16 करोड़ घरों में नल से जल दिया जा रहा है. पहले महिलाएं कई कई मील चलकर पानी लातीं थी, लेकिन अब उस चीज से छुटकारा दिया गया है. महिलाओं को घरों में ही पानी मिल रहा है और लोगों का समय बच रहा है. कस्टम में भी सुधार किया गया है. 10 लाख रुपए तक के माल पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इससे छोटे उद्यमी अपना माल बाहर निर्यात कर सकते हैं. इसके अलावा 12 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री किया गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. किसानों को 6000 सालाना सहायता राशि दी जा रही है.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

जागो तो एक बार, हिंदु जागो तो !

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

कविता - सत्य सनातन सभ्यता है नाम मेरा