हाड़ौती की कायाकल्प करने वाला बजट, आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी और विकास भी होगा - अरविन्द सिसोदिया
हाड़ौती की कायाकल्प करने वाला बजट, आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी और विकास भी होगा - अरविन्द सिसोदिया
कोटा 12 फरवरी। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के वर्ष 2026 -27 का प्राप्त बजट, हाडोती को कायाकल्प करने वाला है। प्रस्तुत बजट में कोटा बूंदी बारां झालावाड़ जिलों का न केवल विकास होगा बल्कि इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की आर्थिक उन्नति और समृद्धि भी बढ़ेगी। जिससे हाडोती की उन्नति, प्रगति एवं विकास को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी जो हाडोती के नागरिकों को आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविंद सिसोदिया ने बजट पर प्रकाश डालते हुए कुछ प्रमुख बजट घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हाड़ौती में सिंचाई पर 6500 करोड़ के लगभग बजट आया है। झालावाड़ और बारां जिले की महत्वाकांक्षी परवन सिंचाई परियोजना को 35000 करोड रुपए मिले हैं, कोटा बूंदी के लिए नोनेरा डेम हेतु 1100 करोड रुपए मिले हैं। वही झालावाड़ छोटी काली सिंध - चाचौणी नदी द्वारा फब्बारा सिंचाई हेतु 1622 करोड रुपए मिले हैं।
वही रेलवे ओवरब्रिज के मामले में भी झालावाड़ जिले के भवानी मंडी रेलवे ओवरब्रिज हेतु 47. 34 करोड़,चौमेहला रेलवे ओवरब्रिज हेतु 41.91 करोड़ और बारां जिले के छाबड़ा रेलवे ओवरब्रिज हेतु 38.72 करोड़ और बारां रेलवे ओवरब्रिज हेतु 34 करोड़ मंजूर हुये हैँ।
कोटा शहर में कोटड़ी चौराहा से बड़तिराहे तक नया फ्लाईओवर ब्रिज 38 करोड रुपए से , झालावाड रोड पर हवाई अड्डे के सामने लायंस क्लब के पास से अंडर ब्रिज 20 करोड रुपए, कोटा के लाडपुरा क्षेत्र में और रामगंज मंडी क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
कोटा में नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी से युक्त नवीन टेक्नो हब स्थापित किया जाएगा। जैविक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने की दृष्टि से कोटा में ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल्स में विश्रामगृह, अटल आरोग्य फूड कोर्ट स्थापित होगा। महिला एवं बाल शक्ति संकुल बनाए जाने का प्रस्ताव। रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब में साइबर फॉरेंसिक डिवीजन की स्थापना की जाएगी। पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। कोटा यूनिवर्सिटी में भगवान बिरसा मुंडा शोध पीठ की स्थापना। बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी।कोटा में नवीन मॉडल संदर्भ केंद्र स्थापित किया जाएगा।एमबीएस अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए जाएंगे। सुभाष नगर कोटा में नवीन आयुर्वेदिक औषधालय।चिल्ड्रन होम के लिए भवन उपलब्ध कराया जाएगा।
कोटा ग्रामीण मे सांगोद विधानसभा में संपर्क सड़क भण्डाहेड़ा से सुहाना 5 करोड़, सांगोद नगर की सड़कों हेतु 4 करोड, रामगन्जमंडी के देवली कला से घाटोली 13 करोड़, सांगोद में अन्नपूर्णा नदी पर अटल वन योजना पर 4 करोड, रामगंज मंडी में सिटी पार्क, सुकेत में नाला निर्माण हेतु चार करोड़। इटावा में खेल स्टेडियम, बुडादीत में 220 के बी जीएसएस, 132 केवी जीएसएस खतौली में।
बूंदी में जैत सागर नाले के निर्माण पर 20 करोड रुपए, कुंभा स्टेडियम तीज मेला ग्राउंड हेतु 20 करोड रुपए, खोजा गेट सर्कल से 21.47 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए 80 करोड रुपए, स्मृति कुंज और महाकालेश्वर पर केतु 15 करोड रुपए और नवीन व्यावसायिक एवं आवासीय कॉलोनी हेतु 30 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बूंदी के, के पाटन में 5 करोड रुपए सड़क उन्नति के लिए किए गए। बूंदी जिला कारागार के आधुनिक मुलाकात कक्ष।
. बारां नगर में धान मंडी रोड आर ओ बी की स्लिप लेन के लिए 11.30 करोड रुपए। ढोल तालाब चौपाटी के लिए 4 करोड रुपए, सब्जी मंडी के नव निर्माण के लिए 7. 49 करोड रुपए। खेल स्टेडियम, इसके अतिरिक्त बारां जिले में रहने वाली खेरवा और सहरिया जनजाति की महिला मुखिया को ₹1200 प्रति माह मिलेगा। चिल्ड्रन होम के लिए भवन, अटरू के फूल देवरा मंदिर में विकास कार्य, 12 कारागार का मुलाकात गृह का आधुनिकीकरण, अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय किशनगंज, कैंप कोर्ट शाहाबाद, ल्हासी बांध के डाउनस्ट्रीम में बाढ़ से निजात दिलाने 80 करोड़, 12 में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 50 करोड़, अंत में सब्जी मंडी निर्माण हेतु 7 करोड़ 49 लाख, अंधेरी नदी पर पुलिया निर्माण हेतु 9 करोड।
झालावाड़ जिले में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी हॉस्पिटल में एमआरआई मशीन लगेगी,मनोहरथाना, खानपुर क्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण होंगे। मनोहरथाना मार्ग से देवरी–जागीर परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण पर 39 करोड़ खर्च होंगे। मंडला और दोबड़ी सड़क मार्ग पर 33 करोड़ रुपए से पुलिया निर्माण, भवानीमंडी में 15 एमएलडी क्षमता एसटीपी कार्य पर 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। झालावाड़ सीवरेज प्लांट क्षमता पर 18 करोड़ से कार्य होंगे, गढ़ पैलेस झालावाड़ के संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य भी किया जाएगा। वहीं झालावाड़ के मनोहर थाना क्षेत्र में परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण हेतु 34 करोड रुपए स्वीकृत हुए।
डग क्षेत्र के क्यासरा मंदिर विकास कार्य, जेल झालावाड़ में बंदी सुधार कार्य, झालावाड़ शहर में स्थित कृष्ण सागर तालाब मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य किए जाएंगे। पिड़ावा क्षेत्र के सोंडवाड़ी इलाके में 5 ग्राम पंचायत पर 16 माइक्रो एरिगेशन टैंक लिंक चैनल पर एक करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होंगे, इसी तरह सूरजकुंड मरम्मत पर 2 करोड़ रुपए।
चवली बांध मुख्य नहर रायपुर डिस्ट्रीब्यूटरी पर मरम्मत कार्य पर 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही चंद्रभागा नदी झालरापाटन में फेज-2 के कार्य पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि जिले में गोदाम निर्माण कार्य पर 20 करोड़ के कार्य, डग, झालावाड़ सहित अन्य इलाकों में कराए जाएंगे। पशु अस्पताल झालरापाटन में निर्माण कार्य पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सिसोदिया नें बताया कि प्रमुख घोषणाओं को ही यहाँ दिया गया है इसके अतिरिक्त भी बहुत से विकास कार्य होनें हैँ। संभाग केंद्र, जिला केंद्र और ग्राम पंचायत केंद्रित हैँ। जिनका का लाभ भी हाड़ौती को मिलेगा।
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें