प्रधानमंत्रीजी पर हमले की साजिश को, सतर्कता से नाकाम कर,माननीय स्पीकर बिरला जी ने देश पर उपकार किया है – अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस का लोकतंत्र और संविधान विरोधी अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरेगा – अरविन्द सिसोदिया
प्रधानमंत्रीजी पर हमले की साजिश को, सतर्कता से नाकाम कर,माननीय स्पीकर बिरला जी ने देश पर उपकार किया है – अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 10 फरवरी। वरिष्ठ बुद्धिजीवी एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्याशी अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा स्पीकर माननीय ओम बिरला जी के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक अराजकतावादी और षड्यंत्रकारी गिरोह मात्र बनकर रह गई है। उसके जनप्रतिनिधि और नेता न तो संसद की गरिमा का सम्मान करते हैं और न ही संविधान की मर्यादा रखते हैं। मनमाने, भ्रमपूर्ण, छलपूर्ण और अराजक आचरण से वह देश को प्रतिदिन शर्मसार कर रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस का यह अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरेगा। देश की जनता कांग्रेस की अराजक, नकारात्मक और राष्ट्रविरोधी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। भविष्य में भी वह जनता को अस्वीकार्य रहेगी।

सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को भारत की जनता ने बार-बार नकार दिया है, अब वह अपनी खुन्नस निकालने के लिए संसद को रणभूमि बनाने पर उतर आई है। लोकसभा स्पीकर जैसे गरिमामय संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना कांग्रेस की हताशा, बौखलाहट और राजनीतिक दिवालियापन का खुला प्रमाण है।
उन्होंने माननीय ओम जी बिरला की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे संसदीय परंपराओं के सच्चे संरक्षक हैं। सीमित संसाधनों और भारी दबाव के बावजूद उन्होंने सदैव निष्पक्ष, संतुलित और दृढ़ निर्णय लेकर लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्ण रखा है। उनका संयम, स्पष्टता और अनुशासनपूर्ण संचालन प्रत्येक सांसद के लिए आदर्श है।

उन्होंने कहा कि माननीय ओम जी बिरला ने सदैव निष्पक्षता, दृढ़ता और अनुशासन के साथ सदन का संचालन कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा रची गई सदन में प्रधानमंत्री जी पर षड्यंत्रपूर्ण हमले की साजिश को सतर्कता से नाकाम कर अपनी अद्वितीय कार्यकुशलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसका देशभर में स्वागत हुआ है। लोकसभा स्पीकर जी ने कांग्रेस के छलपूर्ण, दुष्कृत और कुकृत्यपूर्ण आचरण को रोककर देश की महान सेवा की है, जिसके लिए देश उन्हें साधुवाद देता है। यह स्पीकर जी की संवैधानिक जिम्मेदारी भी है कि वे संसद की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सिसोदिया ने कहा कि जो सांसद जानबूझकर नियम तोड़ते हैं, बार-बार संसदीय व्यवस्था को तोड़ते हैं, उसका अपमान करते हैं, सदन में अराजकता फैलाते हैं और कार्यवाही बाधित करते हैं, उन पर कार्रवाई करना माननीय स्पीकर जी का कर्तव्य होता है। कांग्रेस इस कर्तव्य को मनमाने ढंग से “पक्षपात” बताकर संविधान का अपमान कर रही है।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में लाया गया यह अविश्वास प्रस्ताव उसी कहावत को सिद्ध करता है कि “खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे”। कांग्रेस अपनी विफलताओं का ठीकरा स्पीकर महोदय की कार्यवाहियों से नहीं जोड़ सकती।
सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस का अब महिला सांसदों की ओट लेकर अपने षड्यंत्रों पर उतर आना उसकी गिरावट की अंतिम सीमा पर पहुंचना है। कांग्रेस की यह अराजकता उसकी राजनीतिक गिरावट की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि स्वयं विपक्ष भी इस मुद्दे पर बुरी तरह बंटा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस जैसे दल का इस प्रस्ताव से दूरी बनाना साबित करता है कि कांग्रेस का यह कदम केवल सस्ती राजनीति और मीडिया स्टंट है।


भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्याशी
राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल
मो. 9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर NSA लगाया जाये

वास्तविक "रघुपति राघव राजा राम " भजन Original "Raghupati Raghav Raja Ram" Bhajan

परमपूज्य डॉ. हेडगेवार : अखण्ड राष्ट्र-साधना

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

हिंदू और हिंदुत्व की सुरक्षा, अस्तित्व का यक्ष-प्रश्न; इसे नकारा नहीं जा सकता - अरविन्द सिसोदिया

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota