कोटा महानगर में होंगे हिंदू नव वर्ष पर 6 दिवसीय कार्यक्रम



कोटा महानगर में होंगे हिंदू नव वर्ष पर 6 दिवसीय कार्यक्रम

कोटा 21 फरवरी। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर द्वारा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का प्रारंभ 17 मार्च से होकर 22 मार्च तक हिंदू नववर्ष के स्वागत अभिनंदन के क्रम में आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार प्रातःकाल में मानव विकास भवन टीलेश्वर महादेव चौराहा पर महानगर समिति की बैठक हुई, जिसमें समाजसेवी अजय सिंह, समाजसेवी श्याम बिहारी नागर एवं महानगर समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल के नेतृत्व में प्रमुख कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
समिति ने तय किया कि 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली से हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। 18 मार्च को हिंदू नववर्ष प्रतिपदा एकम् की पूर्व संध्या पर पूरे महानगर के मंदिरों, बस्तियों के धार्मिक स्थलों पर महाआरती एवं धार्मिक आयोजन विराट रूप में संपन्न किए जाएंगे। वर्षप्रतिपदा एकम् 19 मार्च के सूर्योदय से ही समस्त बस्तीयों में, धर्मस्थलों पर अपने नववर्ष संवत की शुभकामनायें हिंदू समाजजन व्यापक स्वरूप में विविधतापूर्वक आदान प्रदान करेंगे।
इसी क्रम में 19 मार्च से दो दिवसीय स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी मेले में 20 मार्च को विशाल भजन संध्या का भी आयोजन होगा। समारोह के अंत में 22 मार्च को सर्व हिंदू समाज विराट वाहन रैली के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि " अपना हिंदू नववर्ष संपूर्ण हिंदू समाज का महत्वपूर्ण मांगलिक अवसर एवं सनातन संस्कृति का महान पर्व है, इस उत्सव के आयोजनों में सभी हिंदुजन सम्मिलित हों और स्वप्रेरणा से इसे मनाएँ। अपने स्व का बोध कराने वाला अपना हिंदू नववर्ष दिव्य, भव्य और विराट स्वरूप में संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें तय कार्यक्रमों के साथ-साथ विविध एवं स्वस्फूर्त आयोजन भी होंगे।"
बैठक में महानगर समिति के कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार मेहता तथा मीडिया संयोजक के रूप में अरविंद सिसोदिया को मनोनीत किया गया है वहीं सहसंयोजक सुनील पोखरा, हुकमत सिंह झाला और पवन भटनागर होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, भजन संध्या समिति के संयोजक पंकज मेहता, सहसंयोजक किशन पाठक, राजेन्द्र खंडेलवाल, मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौड़, सह संयोजक ड़ा नारायण हेड़ा, मुकेश विजय, सुनीता जौली,वाहन रैली समिति के सहसंयोजक मुकुट नागर, सुमेर सिंह, पवन सिंह, मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया। मातृशक्ति संयोजक रेनू मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुनीता गोयल, सोनम पुरोहित, विजय लक्ष्मी गौतम, पायल, सोनू सिंह, युधिष्ठर खटाना,हुकूमत सिंह झाला,ओम कश्यप , मुकेश शर्मा, नरेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

क्रन्तिकारी तात्याटोपे को फांसी नहीं लगी थी

Creation, Consciousness, and Reincarnation: An Integrated Philosophical-Scientific Hypothesis

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजा मान सिंह का पुनर्जन्म

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

ईश्वरीय डिजिटलाइजेशन ही वास्तविक सृजन है - अरविन्द सिसोदिया

भगवान विष्णु का वराह अवतार god vishnu god varah