किताबों पर मत जाइये, वरना कांग्रेस की नींव उखड़ जाएगी – अरविन्द सिसोदिया



किताबों पर मत जाइये, वरना कांग्रेस की नींव उखड़ जाएगी – अरविन्द सिसोदिया

मोदीजी की सफल आर्थिक कूटनीति से ध्यान भटकाने की कांग्रेस की नौटंकी सफल नहीं होगी – अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 9 फरवरी। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि "कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में अप्रकाशित किताब लहराकर जो देश का ध्यान आर्थिक उत्थान और प्रधानमंत्री मोदीजी की सफलताओं से भटकाने की नौटंकी की जा रही है, वह न केवल संसदीय मर्यादाओं का खुला अपमान है, बल्कि यह कांग्रेस की हताशा, बौखलाहट और राजनीतिक दिवालियापन का स्पष्ट प्रमाण तो है ही, वहीं चीन को खुश करने के लिए किया जा रहा यह प्रोपेगेंडा कांग्रेस को ही बेनकाब करने का माध्यम बन गया है।"

सिसोदिया ने कहा कि "देश राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर सुनने को उत्सुक था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने जानबूझकर चर्चा को भटकाकर संसद को सर्कस में बदलने का प्रयास किया। कांग्रेस का यह व्यवहार दर्शाता है कि वह देश की हर अच्छी बात से भागती है और गंभीर बहस में खड़े रहना उसके बस की बात नहीं रही, वहीं निरंतर भ्रम फैलाने की राजनीति उसकी आदत बन गई है।"

उन्होंने कहा कि "कांग्रेस आज पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास न नीति है, न नीयत और न ही राष्ट्रहित की कोई सोच। इसलिए वह किताबों, झूठे आरोपों और विदेशी ताकतों की भाषा बोलकर देश को गुमराह करना चाहती है।"

सिसोदिया ने कहा कि "पूरा देश ऐतिहासिक और साहसी केंद्रीय बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए सरकार की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को भारत के आत्मसम्मान से भरा यह बजट भी चुभ रहा है। कांग्रेस को अपने ही देश की तरक्की से एलर्जी हो गई है।"

उन्होंने कहा कि "जब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाए, तब भारत डटा रहा। भारत ने यूरोपीय यूनियन सहित कई देशों के साथ मजबूत व्यापार समझौते कर अपनी ताकत बढ़ाई। अंततः अमेरिका को अपनी गिरती विश्वसनीयता के कारण झुकना पड़ा और टैरिफ घटाने पड़े। यह मोदी सरकार की मजबूत कूटनीति और सहनशिलता की सफलता है, देश गर्व कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह सफलता भी बर्दाश्त नहीं हो रही।"

सिसोदिया ने कहा कि "कांग्रेस यदि किताबों पर बात करना चाहती है तो पहले अपने 70 वर्षों के शासनकाल की किताबें खोले, जिनमें भ्रष्टाचार, घोटाले, तुष्टिकरण, परिवारवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते के काले अध्याय भरे पड़े हैं। उन किताबों के पन्ने पलटे तो कांग्रेस की राजनीति की नींव हिल जाएगी।"

उन्होंने कहा कि "आज देश का युवा, किसान, महिला और व्यापारी मोदी सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि उसे मजबूत नेतृत्व, तेज विकास और सुरक्षित भारत दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस अपनी ही उटपटांग हरकतों से अपना विश्वास लगातार खो रही है।"

सिसोदिया ने कहा कि "कांग्रेस का सभी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दुर्व्यवहार की नीति उसे जनविश्वास से दूर ले जा रही है। कांग्रेस का स्वयं को स्वयंभू समझना, मालिक की तरह व्यवहार करना और संवैधानिक शक्ति से सम्पन्न संस्थाओं का अपमान करना, उन्हें डराना-धमकाना देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। इसी कारण कांग्रेस देश में अपना समर्थन निरंतर खो रही है।"

सिसोदिया ने कहा कि "कांग्रेस की लगातार अराजकतावादी और देशद्रोही मानसिकता के साथ राजनीति करना उसके ही अंत की ओर जाना है। देश की जनता सब समझ रही है, मुंह तोड़ जबाब जनमत लगातार दे रहा है और समय आने पर फिरसे मुंहतोड़ जवाब देनें आतुर है ।"

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

कविता - हिंदू एकता

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

महात्मा गांधी का वंशवृक्ष Family tree of Mahatma Gandhi

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल