कविता - सत्य सनातन नित्य नूतन, भारतमाता की जय हो



🌺 सत्य सनातन नित्य नूतन, भारत माता की जय हो 

सत्य सनातन नित्य नूतन,भारत माता की जय हो।
ममतामयी वातसल्यमयी,भारतमाता की जय हो।
सत्य सनातन नित्य नूतन, भारत माता की जय हो ॥
===1===
वेदों की शाश्वत धारा यह, ऋषियों की तपोभूमि यह,
जिसकी ज्ञान ज्योति से जग में उजियारा,
करुणा की अनुपम कोख भूमि यह ॥
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
===2===
ब्रह्मा विष्णु महेश की धारण धरा यह,
दुर्गा काली लक्ष्मी सरस्वती, स्वरूपा अनंतशक्ति धरा यह ॥
करुणा, दया, भक्ति, शक्ति और ममता की छाया,
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
===3===
श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम, कृष्ण प्रेम रसधारी,
नृसिंह बन अधर्म हर, बुद्ध करुणा अपारी ।
महावीर सत्य पथिक, जग को दिखलाया,
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
===4===
अयोध्या मथुरा काशी द्वारका, पुरी, रामेश्वर धाम,
केदार बद्री कैलास बसे, शंकर नगरी का मान ॥
गंगा यमुना गोदावरी , चरणों को नहलाएँ,
हिमगिरि मुकुट सुशोभित, सागर शीश झुकाएँ॥
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
===5===
धर्म ध्वजा नभ में फहराए, गूँजे हरि हर नाम,
यज्ञ हवन आरती गूँजे, पावन हो हर धाम॥
वीर प्रसूता मातृभूमि यह, त्याग तपस्या शौर्य की खान,
माँ तेरी शरण जो आए, पाए भव से त्राण॥
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
===6===
भक्ति शक्ति विवेक की माता, सद्गुणों करती दान,
तेरी कृपा से हो जग में, शांति समृद्धि महान॥
जय जय भाव भारती, भारत माता की जय हो॥
-----=-----

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फैल, भारत का युवा जिम्मेदार नागरिक - अरविन्द सिसोदिया

गणगौर तीज शिव-पार्वती का पूजन gangour teej

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

विचार परिवार

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

चीनी वस्तुओं की जगह,अपने देश में बनी वस्तुएँ खरीदना सच्ची राष्ट्रसेवा है - पंकज गोयल

विष्णु पुराण के अनुसार काल-गणना vishnu puran kal ganana

गोरक्षा आन्दोलन 1966 जब संतों के खून से नहाई थी दिल्ली, इंन्दिरा गांधी सरकार ने की थी गोलीबारी

वीर सावरकर का सम्मान