विकसित कोटा का स्वप्न साकार हो रहा है kota

विकसित कोटा का स्वप्न साकार हो रहा है

कोटा, 11 फरवरी। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत विजन से प्रेरित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान संकल्प के माध्यम से अब विकसित कोटा का स्वप्न साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री का यह विजन कि राजस्थान का युवा नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने, बजट की विभिन्न योजनाओं एवं घोषणाओं के माध्यम से स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। यह बजट समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण का सशक्त दस्तावेज है। 

बजट में कोटा को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, मेडिकल कॉलेज में विश्रामगृह एवं अटल आरोग्य फूड कोर्ट की स्थापना, कोटड़ी ग्रेट सेपरेटर फ्लाईओवर को बढ़ाकर बढ़ तिराहे तक विस्तार हेतु 38 करोड़ रुपये, झालावाड़ रोड पर लायंस क्लब के पास अंडरपास हेतु 20 करोड़ रुपये, लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में किशनपुरा नहर की उप-शाखा के शहरी क्षेत्र में सीसी लाइनिंग हेतु 8 करोड़ रुपये, पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग, पार्किंग स्थलों पर ई-चार्जिंग पॉइंट, मोबाइल टॉयलेट, डॉग शेल्टर, कॉलिंग शेल्टर, नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास, एमबीएस अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, कोटा स्थित आईटीआई में एडवांस टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण की घोषणाएं की गई हैं। 

इसके साथ ही कोटा में नगरीय क्षेत्र की बाढ़ व जलभराव से सुरक्षा हेतु विकास कार्य, महिला बाल शक्ति संकुल की स्थापना, संभागीय मुख्यालय होने के कारण चैनल सड़कों का आधुनिकीकरण, सुभाष नगर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण तथा सुभाष नगर में आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना भी बजट में शामिल है। साथ ही संभाग एवं जिला मुख्यालयों को केंद्रित 16–17 योजनाओं का लाभ कोटा को स्वतः प्राप्त होगा। यह बजट कोटा के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, किसी को भी अपमानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं देती

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

महात्मा गांधी का वंशवृक्ष Family tree of Mahatma Gandhi

वीरांगना रानी अवंती बाई

दशा माता पूजन Dasha Mata Puja

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी