विजय महामंत्र का जाप पूरे देश में प्रारम्भ





विजय महामंत्र का जाप पूरे देश में प्रारम्भ हो गया है
राम मंदिर निर्माण के लिए संत करेंगे विजय महामंत्र जाप
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करने के लिये,प्रयागाराज महाकुंभ में विश्वहिन्दू परिषद के आव्हान पर देश भर के संतों ने निर्णय लिया था कि नवसंवतसर  11 अप्रैल के शुभारम्भ से अक्षय तृतिया  13 मई तक ” विजय महामंत्र “ ” श्रीराम, जय राम, जय जय राम“ की 13 मालायें प्रतिदिन जाप  देश भर  में एक साथ प्रत्येक हिन्दू करेगा।
 विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने बताया, "प्रयाग महाकुंभ के दौरान संतों के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने देशभर में 11 अप्रैल (प्रतिपदा) से 13 मई (अक्षय तृतीया) तक विजय महामंत्र 'श्रीराम जय राम जय जय राम' का 13 माला नित्य जाप कर सिद्ध क्षेत्र बनाने का आह्वान किया है।" संतों का मानना है कि विजय महामंत्र के द्वारा ही मंदिर निर्माण के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

चीनी वस्तुओं की जगह,अपने देश में बनी वस्तुएँ खरीदना सच्ची राष्ट्रसेवा है - पंकज गोयल

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

मोदीजी ने भारत में नया सवेरा ला दिया, नारीशक्ति को देवी दुर्गा बना दिया"— अरविन्द सिसोदिया

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

भक्त प्रहलाद : Bhagat Prhlad

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

गोरक्षा आन्दोलन 1966 जब संतों के खून से नहाई थी दिल्ली, इंन्दिरा गांधी सरकार ने की थी गोलीबारी

ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी