राम के आदर्शों का अनुकरण करें - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी




रामनवमी संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बोले,
राम के आदर्शों का अनुकरण करें -  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले हिंदूओं के त्योहार रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने देश के नाम जारी संदेश में कहा, "राम नवमी के पावन अवसर पर मैं देश की जनता का अभिनंदन करता हूं तथा उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
उन्होंने कहा, "हम सभी इस अवसर पर भगवान राम की ईमानदारी, दया और धैर्य के आदर्शों का अनुकरण करने की कोशिश करें। मैं कामना करता हूं कि सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का महान उदाहरण हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का काम करे।" राष्ट्रपति ने कहा, "मैं यह कामना करता हूं कि उत्साह का यह पर्व हमारे देश की जनता को एक करे तथा हमारे देश का गौरवमय भविष्य लिखने के लिए प्रेरित करे।" रामनवमी का पर्व भारत में शुक्रवार को मनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

बछ बारस, पुत्रों की दीघार्यु हेतु विशेष पर्व Bachh Baras

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

Bachh Baras festival

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

High-Level Committee on Demographic Change

गहलोत और कांग्रेस भूलें नहीं,राजस्थान की जनता ने उन्हे कुशासन के कारण ही सत्ता से बाहर किया है - अरविन्द सिसोदिया

हनुमान अंश की सफलता, ईश्वर विरोधी राजनीती को सामाज का करारा जबाब - अरविन्द सिसोदिया