'आप' की वेबसाइट पर कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान में!



'आप' की वेबसाइट पर कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान में!
नवभारतटाइम्स.कॉम | Mar 11, 2014

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) एक और विवाद में फंसती दिख रही है। 'आप' के डोनेशन वाले पेज पर भारत का विवादित नक्शा दिखाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा और हमारी साइट पर स्टोरी आने के बाद इसे हटा लिया गया है। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में नहीं दिखाया गया था। ट्विटर पर लोग इस विवादित नक्शे को शेयर करके 'आप' की खिंचाई कर रहे हैं, लेकिन पार्टी की ओर से इस मामले अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

यह स्टोरी लगाए जाने के बाद 'आप' की साइट पर से विवादित नक्शे को हटा लिया गया है। हमने नक्शे का स्क्रीनशॉट इसे हटाए जाने से पहले ही ले लिया था। नीचे लगे इमेज में www.aaptrends.com यूआरएल भी साफ दिख रहा है।
इस विवादित नक्शे के नीचे @AAP2014 ट्विटर हैंडल की ओर से यह सफाई दी गई थी, 'यह भारत का वास्तविक नक्शा नहीं है। हरे रंग में दिखाए गए हिस्से भारत के उस भाग को दिखाते हैं, जहां से पार्टी को ज्यादातर डोनेशन मिल रहे हैं। आप लोग प्रॉपेगैंडा में इतने अंधे हो गए हैं कि की-बोर्ड को छूने से पहले दिमाग कहीं और रख देते हैं।' यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस मुद्दे पर पार्टी का यह ऑफिशल रुख है या किसी समर्थक की सफाई।

आम आदमी पार्टी के मिलने वाले डोनेशन की सूचना www.aaptrends.com पर उपलब्ध होती है। इस साइट पर डोनेशन का देशों के हिसाब ट्रेड देखने के लिए By Country बटन पर क्लिक करते ही पूरी दुनिया का नक्शा उभर आता था। यह नक्शा अब हटा लिया गया है, लेकिन इसी में भारत के हिस्से पर क्लिक करते ही वह विवादित नक्शा उभर आ रहा था, जो इस खबर के साथ लगाई गई है। इस पेज का लिंक आम आदमी पार्टी की ऑफिशल साइट http://www.aamaadmiparty.org/ पर भी है।

अरविन्द केजरीवाल और उनके टींम की मंशा शुरू से ही शंकास्पद थी , आज आजतक और केजरीवाल का सच पकड़ा गया है जो कई दिनों पहेले से शोसल मिडिया पर चल रहा था और ये आप वाले इसे झुटा कह रहे थे , उसी तरह केजरीवाल देश विरोधी काम कर रहे है ये भी शोसल मिडिया पर चल रहा है , केजरीवाल देश के लिए सही नहीं है ये जाने के बाद भी जो आदमी आप को समर्थन देता है तो आप जान सकते है की वोह कैसा आदमी होगा

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

"आदमी की औकात " - जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भारत का बड़ा भू भाग बचाने वाले : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी Dr Shyama Prasad mukhrji

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

राष्ट्रवाद के महानायक ‘ पूज्य श्री गुरूजी ’ The great hero of nationalism 'Pujya Shri Guruji'

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota