सनातन धर्म की रक्षा कर रही मोदी सरकार : अमित शाह

सनातन धर्म की रक्षा कर रही मोदी सरकार : अमित शाह
Mon, 08 Feb 2016


लखनऊ। मथुरा में धर्म के मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों में धर्म और अध्यात्म को भी जोड़ दिया। सोमवार को वृंदावन में प्रियाकांतजू मंदिर के महोत्सव में पहुंचे शाह ने कहा कि मोदी सरकार दुनिया भर में भारत के वैभव का तो परचम फहरा ही रही है, यहां के अध्यात्म का प्रभावशाली संदेश देकर सनातन धर्म की रक्षा भी कर रही है।
शाह ने कहा कि गुजरात और वृंदावन के बीच अटूट नाता है। यह रिश्ता भगवान श्रीकृष्ण के जरिए बना था। वृंदावन के प्रति यह दुनिया भर के लोगों की आस्था ही है कि श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर बगैर किसी निमंत्रण के ही दौड़े चले आते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में जब भौतिकवादी रास्ते रुक जाते हैं, तब भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए संदेश ही रास्ता दिखाते हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता के समर्थन से केंद्र में ऐसी सरकार आ गई है, जो दुनिया में अध्यात्म का संदेश भी दे रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय योग का प्रभावशाली वर्णन किया, जिससे दुनिया भर के 170 देश इसके मुरीद हो गए। संयुक्त राष्ट्र संघ को भी योग दिवस घोषित करना पड़ा। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान ङ्क्षसह सोलंकी ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन संत-महंतों के लिए दुनियाभर में सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह  तोमर, सांसद हेमामालिनी, सांसद मीनाक्षी लेखी आदि भी उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी ने किया। इससे पूर्व विधि-विधान से श्रीप्रियाकांतजू मंदिर का उद्घाटन किया गया। महोत्सव 17 फरवरी तक चलेगा।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'