एलियन्स : हिन्दू धर्म में कई लोकों के बारे में उल्लेख Aliens UFOs and Hindutv
कृष्णयुग की रेवती वाली कथा कई प्रश्नों का उत्तर है :- महाराज रैवत की पुत्री रेवती से बलराम जी का विवाह हुआ था।रेवती के गर्भ से बलराम जी ने दो पुत्र उत्पन्न किये थे जिनके नाम निशठ और उल्मुक थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा रेवत द्वापरयुग के प्रारंभ मे अपनी पुत्री रेवती के लिए उचित वर जानने के लिए ब्रह्म लोक गये थे। वे और उनकी पुत्री बहुत बड़े शरीर वाले मनुष्य थे। ब्रह्म लोक मे ब्रह्मा जी एक कार्यक्रम में व्यस्त थे, जब वे उससे निवृत होकर राजा रेवंत से मिले और रेवंत ने डनहे अपनी समस्या बताई कि पुत्री रेवती के लिये योग्य वर नहीं मिल पा रहा है। तब ब्रह्मा जी ने बताया कि पृथ्वी पर तो बहुत समय बीत गया , आप जिन लोगों को ठोड कर आये थे वे मर खप गये है। तब ब्रह्मा जी ने उपाय बताया कि अब भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी पुत्री रेवती के लिए श्रेष्ठ वर हैं।उनका शरीर भी सामान्य से अधिक है। परन्तु सहस्त्रों वर्ष बीतने के कारण पृथ्वी पर मनुष्यों के कद छोटे हो चुके हैं। परंतु बलराम जी समर्थ हैं, वहाँ जाकर उनसे अपनी पुत्री का विवाह कर दें। पिता पुत्री दोनों पृथ्वी पर आकर बलराम जी से मिल...