देवर्षि नारद जयन्ती : सत्य के पक्ष में प्रखरता से खडा होना ही पत्रकारिता की कसौटी
देवर्षि नारद जयन्ती सत्य के पक्ष में प्रखरता से खडा होना ही पत्रकारिता की कसौटी फेसबुक,टिविट्र और सोसल साईडों ने अभिव्यक्ति के नया मंच उपलब्ध करवाया है। कोटा 7 मई। सम्पूर्ण विश्व के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद की जयन्ती को,राष्ट्रचेतना अभियान समिति कोटा महानगर की ओर से ” विश्व पत्रकारिता दिवस “ के रूप में मनाया गया। मानव विकास भवन, कोटा में सोमवार सायं 6 बजे आयोजित विचार गोष्ठी में देवर्षि नारद को पत्रकारिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी का जनक बताते हुये नारदजी के चरित्र पर प्रकाश डाला और उन्हे विश्व का प्रथम पत्रकार बताते हुये, उनके जीवन और परमार्थ से जुडे दृष्टांत सुनाये। गोष्ठी में कहा गया कि देवर्षि नारदजी का चरित्र सत्य जानने,सत्य को बताने और सत्य से परे न जाने की प्रतिबद्धता के साथ - साथ, धर्म और समाज के हितैषी के रूप में प्रगट होता है। जो कि वर्तमान संदर्भों में भी अनुकरणीय है। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा देशहित सर्वोपरी के रूप में भारतीय पत्रकारिता ने मिशाल कायम की है। और वह लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ के रूप में समाजसेवा में अपना विशिष्ट स्थान कायम करने में सफल रही हे। स्वच...