फ़्लाइंग किस... संसद की गरिमा के विरुद्ध - अरविन्द सिसोदिया rahul gandhis flying kiss
फ़्लाइंग किस... संसद की गरिमा के विरुद्ध - अरविन्द सिसोदिया rahul gandhi flying kiss संसद में फ्लाइंग किस और मेज थपथपाना ख़ुशी का इजहार होता है... कहां है मणिपुर की पीड़ा...? सिर्फ राजनीति वह भी हल्केपन की..! संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर अपना बेहद बेतुका भाषण समाप्त कर, कांग्रेस युवराज नें जाते वक़्त मौजूद सांसदों को फ़्लाइंग किस अर्थात हवाई चुबन का इशारा करते हुये गये जो की भारतीय संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। इस तरह का आरोप केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई महिला सांसदों नें लगाया है व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कैमरा जाँच कर कार्यवाही की मांग की है। फ़्लाइंग किस सदन में तो गरिमा के विपरीत है ही.... मेरा मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि के नाते भी, गैर जिम्मेदार है। कांग्रेस राजकुमार को जो टिप्स दिए जाते हैं, उनमें यह सर्वोच्च टिप्स है कि मुझसे बड़ा कोई नहीं, में ही शहंशाह जैसा वर्ताव व बॉडी लेंग्वेज हो। राहुल जी इसका पूरा ध्यान रखते हैं। उनके बारे में जो भी अंदाजा लगाया जाता है, वे उससे भिन्न ही करने की मानसिकता से रहते हैं और उनकी जो समझ है उस तर...