लालच के टुकड़े पर, नीतीश की बन्दर कूद - अरविन्द सिसोदिया
लालच के टुकड़े पर, नीतीश की बन्दर कूद - अरविन्द सिसोदिया आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार नें भाजपा गठबंधन से अलग हो गए हैं , उन्होंने मूलरूप से लालूप्रसाद यादव की पार्टी से गठबंधन कर लिया है। "...उत्तर है अगला प्रधानमंत्री बनानें का लालचरूपी टुकड़ा, नीतीश के सामनें फेंका हुआ था। इसमें तो सन्देह है कि यह संयुक्त विपक्ष के सर्वमान्य होंगे , क्योंकि विपक्ष में राहुल गांधी ,अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव बेहद स्वतन्त्र युवराज गण हैं । ममता बनर्जी और अरविन्द केजरीवाल की महत्वाकांक्षाओं का क्या होगा। फिर दक्षिण भारत के दलों की च्वाइस क्या होगी ।" लगभग पिछले 6 महीने से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव मैं खिचड़ी पक रही थी, हो सकता है यह और भी पहले से चल रहा हो । क्यों कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी के नंबर 3 पर पहुँचते ही वे परेशान थे और उन्हें भाजपा से खतरा लगने लगा था। वहीं जिस प्रकार से लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने राजनैतिक सत्ता से अरबों रुपए की संपत्तियां खड़ी की हो और स्वयं लालूप्रसाद घोषित रूप से भ्रष्टाचार और घोटाले के कारण जेल में हों । ...