कांग्रेस ने कलाम साहब को दोबारा राष्ट्रपति नहीं बनने दिया- हाजी जमाल सिद्दीकी
भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई 92 वी जयंती का प्रदेश स्तरीय आयोजन हुआ, विभिन्न क्षेत्रों की 51 प्रतिभाओं का किया सम्मान किया गया कोटा 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में एपीजे कलाम की 92 जयंती राधिका रिसॉर्ट में भव्य रूप से मनाई गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी साहब, संभाग चुनाव प्रभारी त्रिलोक जामवाल विधायक हिमाचल प्रदेश, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मजीद मलिक कमांडो, सूफी संवाद कार्यक्रम के राष्ट्रीय से प्रभारी कमाल बाबर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज भाटी, एम सादिक खान, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, समाजसेवी बद्री गोचर, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के सोशल मीडिया प्रदेश सयोजक व मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल मिर्जा, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष निजामुद्दीन बबलू अतिथि के रूप में मौजूद रहें। कार्यक्रम में अल्पसंख...