प्रधानमंत्री मोदीजी नें पूरी दुनिया में भारत का वैभव बढ़ाया है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी BJP state president CP Joshi
भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन संपन्न प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत, गर्व से मस्तक ऊँचा करने का अवसर प्रदान करता है - सी पी जोशी प्रधानमंत्री मोदीजी नें पूरी दुनिया में भारत का वैभव बढ़ाया है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी कोटा 25 जून। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिला के तत्वाधान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए " भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत प्रत्येक भारतवासी को गर्व से मस्तक उठाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा पूरी दुनिया मोदीजी के नेतृत्व में चमकते दमकते, तेजी से विकसित होते भारत को देख कर अचंभित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांता मेघवाल, कोटा शहर जिले के संगठन प्रभारी, प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, बारां के जिला प्रभारी एवं विधायक संदीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं विधायक श्रीमती कल्पना देवी, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्...