संदेश

Rajasthan Assembly Election 2023 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान में परिवर्तन यात्रा का आगाज 2 सितंबर से

चित्र
  Rajasthan Assembly Election 2023  राजस्थान में भाजपा का चुनावी आगाज 2 सितंबर से सामूहिक नेतृत्व में निकलेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा यात्रा का रूट तय राजस्थान में निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा में अब कोई प्रदेश का एक चेहरा नहीं होगा, बल्कि सामूहिक नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जाएगी। यह घोषणा भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया और सह संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से दी है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले निकाली जाने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का दिन और रूट फाइनल कर दिया गया है। किसी भी एक नेता के नेतृत्व में यह यात्रा नहीं निकाली जाएगी। यात्रा का कोई चेहरा नहीं होगा। सभी यात्राओं में प्रदेश के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएं प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। लगभग एक साथ चलने वाली चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। 1- प्रथम यात्रा - 2 सितम्बर को राजस्थान के पूर्व दिशा से, त्...