" एक देश - एक चुनाव " समर्थन हेतु " क्यू आर कोड " का बूथस्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा
" एक देश - एक चुनाव " समर्थन हेतु " क्यू आर कोड " का बूथस्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा
सभी राष्ट्रभक्त नागरिक " एक देश - एक चुनाव " व्यवस्था को अपना बहुमूल्य समर्थन प्रदान करें - राकेश जैन
कोटा 2 मई। भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में " एक राष्ट्र - एक चुनाव " विचार को गति प्रदान करने के लिए, संपूर्ण समाज जनजागरण अभियान के रुप में देश के आम जनमत समर्थन की मुहीम चलाई गईं है। भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन नें इस हेतु " क्यू आर कोड " के बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर हेतु मॉडल डिजाइन का लोकार्पण शुक्रवार को जी एम ए प्लाजा में किया। इस अवसर पर अभियान की जिला संयोजक श्रीमती सुनीता व्यास, जिला सहसंयोजक अरविन्द सिसोदिया, जिला सहसंयोजक के पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, जिला उपाध्यक्ष देवू राही, कुलदीप तलवार, जयप्रकाश तुलसीयान मौजूद रहे।
इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें कहा कि " विश्व के सबसे मंहगे और सर्वाधिक कार्यसमय व्यय करनें वाली हमारी चुनाव प्रणाली में सुधार की व्यापक आवश्यकता जनहित और राष्ट्रहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा की " हमारे देश में पहले तीन चार आम चुनाव एक साथ ही हुये है, बाद में इनमें संक्रमण होता गया और अब लगभग पूरे साल ही प्रतिवर्ष चुनाव चलते रहते हैँ। जिससे व्यापक धन व्यय होता है और चुनाव आचार संहिता एवं चुनाव प्रचार में जनप्रतिनिधियों का बहुमूल्य समय जाया होता है। इस बड़ी हानी से छूटकारा पानें के लिए " एक राष्ट्र - एक चुनाव" प्रणाली लेकर मोदी सरकार जनता के बीच उपस्थित हुई है। "
उन्होंने कहा कि " एक देश एक चुनाव अभियान " पूरी तरह से आमजन का अभियान है, इसे सुलभ और सरल बनाने के लिए एवं जन समर्थन से जुड़ने हेतु एक " क्यू आर कोड " बनाया गया है, जो समर्थन को सीधे केंद्र सरकार को अवगत करवाता है। इसे जन जन तक पहुंचानें हेतु बूथस्तर तक के देशभक्त सामाजिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी कार्यकर्ता सक्रियता से भाग लेंगे।
जैन नें कहा कि " एक देश एक चुनाव व्यवस्था के कई फायदे हैं, चुनाव में खर्च होनें वाला अनावश्यक धन बचेगा, उससे विकास होगा वहीं जो समय बचेगा उससे जनहित के कार्यों को अधिक समय प्रशासन और सरकारों को मिलेगा और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इससे समयबद्धता और सुनिश्चितता आएगी।
उन्होंने कहा कि " एक देश एक चुनाव" देश के उत्थान और विकास हेतु महत्वाकांक्षी कल्याणकारी आग्रह है, इसका भरपूर समर्थन हम सभी को पूरे उत्साह और सक्रिय भागीदारी से करना चाहिए।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेश जैन नें कहा कि " इससे चुनाव व्यवस्था में सरलीकरण, कम समय व्यय, कम लागत, स्थिरता, जवाबदेही, राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान देनें के लिए अधिक समय मिलने का लाभ देश को होगा।
उन्होंने बताया कि " क्यू आर कोड किसी भी मोबाईल से स्केन कर आसानी से, अपना नाम और समर्थन भर कर भेजनें का बेहद आसान तरीका है। इसका प्रचार प्रसार अधिकतम करना चाहिए और प्रत्येक घर तक इसकी पहुंच बनानी चाहिए।
जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता व्यास नें कहा कि इस जनजागरण अभियान रूपी राष्ट्रहित के यज्ञ में प्रत्येक भारतवासी को बड़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
भवदीय
राकेश जैन
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष
जिला कोटा शहर
98290 35514
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें