क्या , खूनी राजनीति का खेल फिर दोहराया जा रहा है ?
43 साल पुराना खूनी राजनीति का वही कांग्रेसी खेल आज फिर दोहराया जा रहा है... सत्ता पाने के लिए रक्तरंजित राजनीति का खतरनाक खेल कांग्रेस पहली बार नहीं खेल रही है... दिल्ली पंजाब हरियाणा में भयानक हिंसा के बाद उत्तरप्रदेश में कल लखीमपुर में हुआ बर्बर हत्याकांड उसी खूनी राजनीतिक खेल का नवीनतम पड़ाव है। देश के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसी वर्ष 5 फरवरी 2021 को संसद में कहा था कि कांग्रेस खून से खेती कर रही है। उन्होंने गलत नहीं कहा था। कृपया बहुत ध्यान से पढ़ें और इस शर्मनाक तथ्य और सत्य को अधिकतम लोगों तक पहुंचाएं... 1977 में देश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बुरी तरह बेदखल कर दो तिहाई बहुमत के साथ जनता पार्टी को सत्ता सौंप चुकी थी। पंजाब में भी जनता पार्टी और अकाली दल के गठबंधन ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था और कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे ज्ञानी जैल सिंह द्वारा किये गए भयंकर भ्रष्टाचार की जांच के लिए गुरदयाल सिंह जांच आयोग बनाया था। इस आयोग की जांच की शुरूआत के साथ ही जैल सिंह का जेल जाना त...