अब कांग्रेस क्या हुआ....? लोकपाल बिल .???
- अरविन्द सिसोदिया अब कांग्रेस क्या हुआ....? राज्य सभा में वोटिंग से पीछे क्यों हटे ..? भाजपा ने लाकसभा में भी कहा था, यह बिल असंवैधानिक है और राज्यों के अधिकार क्षैत्र मे हस्तक्षेप करता है। -------------------- संशोधन पर सरकार ने मांगा वक्त, बीजेपी बोली-डर गई सरकार Dec 30, 2011 http://khabar.ibnlive.in.com नई दिल्ली। करीब 12 घंटे तक गर्मागर्म बहस के बाद भी लोकपाल बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाया। देर रात करीब 12 बजे संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने खडा़ होकर सदन से और वक्त मांगा। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार को कुल 187 संसोधन प्रस्ताव मिले हैं। जिसे गहन करने में वक्त लगेगा। जबकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि वो पूरी रात बहस के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार तैयार नहीं हुई। विधेयक पर जारी चर्चा और उसके बाद मत विभाजन के बारे में सरकार की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदन में हंगामा होने लगा। जिसके बाद सभापति उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। जेटली ने कहा कि सरकार अल्पमत है इसलिए लोकपाल बिल को टालन...