कांग्रेस महाअधिवेशन : राहुल;अल्पसंख्यकवाद और फूट डालो राज करो, ही फस्ट थीम 2024 congress-cwc-meeting
कांग्रेस महाअधिवेशन : राहुल;अल्पसंख्यकवाद और फूट डालो राज करो, ही फस्ट थीम Congress General Conference, Rahul and minorityism will be the first theme 2024 कांग्रेस अपनी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के दूसरे चरण में 85 वें महाअधिवेशन नवा रायपुर के द्वारा अपनी तैयारीयों को पुख्ता कर रही है। इससे पहले कांग्रेस का 2024 चुनाव तैयारी हेतु भारत जोडा यात्रा का कार्यक्रम पूर्ण हो ही चुका है। महाअधिवेशन में श्रीमती सोनिया गांधी ने करीब करीब 9 मिनिट के संबोधन और अन्य सम्बोधनों का जो तथ्य निकल कर आता है, वह यही है कि कांग्रेस मुख्यरूप से अल्पसंख्यकबाद को ही सामनें रखेगी और राहुल गांधी ही उनके चेहरे होंगे। कांग्रेस की ओर से फूट डालो राज करो की नीति पर ही समाज में फूट डालने वाली जाती जनगणना का समर्थन किया गया है। कांग्रेस ने मूल रूप से मोदीजी एवं भाजपा के खिलाफ लडनें का आव्हान किया है। उन्होनें कहा है कि “हमें शासन से निडरता और जोश के साथ निपटना चाहिए, और जिन लोगों पर यह हमला करता है, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए।” यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस आम चुनाव 2024 मूलरूप से...