सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए - शेखावत Gajendra Singh Shekhawat rajasthan/parivartan-sankalp-yatra
BJP meeting Gajendra Singh Shekhawat गहलोत सरकार पर वोट की चोट करेगी जनता : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - *सिवाना और बिशनगढ़ में परिवर्तन संकल्प यात्रा में गरजे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री* - *राजस्थान की वर्तमान सरकार को बताया वादाखिलाफी वाली सरकार* - *बोले, सनातन और हिंदुओं को जो मिटाने आए थे, वो खुद मिट गए* *सिवाना (बालोतरा)/बिशनगढ़ (जालौर)।* केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में राजस्थान की गहलोत सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला। सिवाना और बिशनगढ़ में शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोट से बड़ी चोट कोई नहीं होती। अबकी बार राजस्थान की जनता परिवर्तन का संकल्प लेकर गहलोत सरकार पर वोट की चोट करेगी। शुक्रवार को परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभाओं में शेखावत ने कहा कि जनता के हर वर्ग के साथ गहलोत सरकार ने वादाखिलाफी करने का काम किया। वर्ष 2018 के चुनाव से पहले किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा इन्होंने किया था। मैं पूछना चाहता हूं, किसी का किया क्या? अगर कोई कर्ज माफ हुआ तो किसी कांग्रेस के नेता का हुआ...