झूठे फ्री - लॉलीपॉप से वोट ठगी के विरुद्ध प्रभावी उपाय हों - अरविन्द सिसोदिया free free free
फ्री - लॉलीपॉप ठगी के विरुद्ध प्रभावी उपाय हों - अरविन्द सिसोदिया 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ के नाम पर वोट कांग्रेस नें ठगे मगर किसानों की कर्ज माफ़ी आज तक नहीं हुई उलटे किसानों की भूमियाँ नीलाम हो गईं। यही हाल ही में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिल रहा है, प्रचण्ड बहूमत से कर्नाटक जीतने वाली कांग्रेस कर्नाटक में ही जबरदस्त संकट में है, वहाँ बिजली की छूट मिली न मिली मगर बिजली 35 प्रतिशत मंहगी हो गईं। वहाँ अभी चुनाव दुवारा हो जाएँ तो कांग्रेस गिनती की सीटों पर सिमट जायेगी। यही मुसीबत हिमाचल प्रदेश में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री फ्री फ्री की नौटंकी गत छै महीनेँ से कर रहे हैं मगर दे कुछ नहीं पाये और कुछ दे पाएंगे तो कितने दिन तक दे पाएंगे। फ्री फ्री फ्री.........अब कुर्सी हथियानेँ के हथियार बन गये हैं। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और कर्नाटक चुनाव का अध्ययन इसी नतीजे की घोषणा करते हैं कि जनता के बीच फ्री का प्रलोभन चल रहा है। मगर इसका अंत क्या होता है ..... पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी आर्थिक बर्वादी। मगर फिर भी चल रहा है।.... यूँ तो प्...