संदेश

भारत तिब्बत सहयोग मंच लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में 14 वीं तवांग तीर्थयात्रा 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगी - पंकज गोयल

चित्र
भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में 14 वीं तवांग तीर्थयात्रा 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगी - पंकज गोयल  भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में 14 वीं तवांग तीर्थयात्रा 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगी - गोयल  कोटा / नई दिल्ली 18 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ. इन्द्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में अरुणाचल के चीन बार्डर तक पहुंचने वाली "14वीं तवांग तीर्थंयात्रा " 19 से 25 नबंवर तक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के संयोजन में आयोजित होगी।  मंच के चित्तौड़ प्रान्त महामंत्री अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि " मंच के कार्यक्रमों की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर स्थित बौद्ध पंथ के प्रमुख तीर्थ तवांग की मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिवर्ष  " तवांग तीर्थ-यात्रा " करना है, इस यात्रा को मंच के मार्गदर्शक  माननीय डॉ. इन्द्रेश कुमार जी ने वर्ष 2012 में प्रारम्भ किया था|, अभी तक 13 यात्राएँ हो चुकीं हैँ और इस वर्ष  19 से 25 नवम्बर तक 14 वीं तवांग यात्रा आयोजित होगी...

चीन से निर्मित राखियों को न खरीद कर उसका पूर्ण बहिष्कार करें - सिसोदिया btsm

चित्र
भगवान शंकर जी के कैलाश मानसरोवर पर कब्जा जमाये चीन से निर्मित राखियों का पूर्ण बहिष्कार करें चीन से निर्मित राखियों को न खरीद कर उसका पूर्ण बहिष्कार करें -  सिसोदिया   कोटा 28 अगस्त। भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड़ प्रान्त की ओर से कोटा शहर में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, माला रोड, कोटा जंक्शन पर, भगवान शंकर जी की प्रतिमा के सामने कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति के लिए सभी संभव प्रयासों में सहभागिता का संकल्प दिलाया गया और चीन निर्मित राखियों को न खरीद कर उसके पूर्ण बहिष्कार की शपथ दिलाई गईं। मंच के प्रान्त प्रचार प्रमुख अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि चीन हमारा शत्रु राष्ट्र है और उसने लगातार हमारी सीमाओं पर परेशानियां उत्पन्न की है उसके पास हमारी काफी भूमि दबी हुई है, हमारे भगवान शंकर के निवास कैलाश मानसरोवर पर भी उसने अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के हित में हम चीन की बनी हुई राखियों का न खरीद कर उसका  पूर्ण बहिष्कार करें। इस दौरान प्रान्त प्रचार प्रमुख अरविंद सिसोदिया, मंच के...

कैलाश मानसरोवर का पवित्र जल देश के सभी जिलों तक पहुंचाया जाएगा kailash mansarovar btsm

चित्र
  भारत तिब्बत सहयोग मंच, चित्तोड़ प्रान्त, राजस्थान कैलाश मानसरोवर का पवित्र जल देश के सभी जिलों तक पहुंचाया जाएगा - भारत तिब्बत सहयोग मंच चीन के नापाक मंसूबों के खिलाफ व्यापक रूप से जनजागरण अभियान को गति देनी होगी- डा. इंद्रेश कुमार भारत तिब्बत सहयोग मंच चीनी वस्तुओं के बहिष्कार सहित व्यापक जन जागरण अभियान चलाएगा कोटा 6 फरवरी। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय  कार्यशाला , कैलाश मानसरोवर भवन, गाजियाबाद में 4 एवं 5 फरवरी को  मंच में संस्थापक, मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के मुख्य मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई । जिसमें संरक्षक  डा. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री का विशिष्ट सानिध्य, कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता एवं  कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल का रहा। उपरोक्त दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी में चित्तोड़ प्रान्त से प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल के नेतृत्व में कोटा से राष्ट्रीय कार्यकारणी युवा विभाग सदस्य हेमराज जिंदल, प्रान्त प्रचार प...