सिखों के नरसंहार वाली कांग्रेस की मणिपुर पर कांव कांव - अरविन्द सिसोदिया
सिखों के नरसंहार वाली कांग्रेस की मणिपुर पर कांव कांव - अरविन्द सिसोदिया संसद में फ्लाइंग किस और मेज थपथपाना ख़ुशी का इजहार होता है... कहां है मणिपुर की पीड़ा...? सिर्फ राजनीति वह भी हल्केपन की..! मणिपुर में हिंसा का जन्म चर्च की दादागिरी से प्रारंभ हुआ, मणिपुर की मूलनिवासी हिंदू जनजाति जो की कभी वहाँ की राजा थी को, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किस कारण से जनजाति स्टेट्स से बाहर किया यह अभी तक समझ के बाहर बात है। किंतु हाल ही में हाई कोर्ट ने मणिपुर की हिंदू जनजाति को उसका एस टी स्टेटस में रखने का निर्देश क्या दिया, चर्च आगबबूला हो गया और इसाईं जनजातीय ने हिंसा का शुभारंभ किया, चर्च प्रेरित गुंडागर्दी, हिंसा और बर्चस्व की दादागिरी में मणिपुर जल रहा है। यह घटनाक्रम दूसरे देशोँ के दुष्प्रेरण से भी हो रहा है। यह सब नया नहीं है, कई कई दसकों से हो रहा है। भारत के पूर्वांचल में जनजातियाँ हैं,चर्च है और कनबरजन है इनक़ी पहुंच अमेरिका तक है, कांग्रेस की राजमाता सोनिया गांधी तक भी है। यह अपनी दादागिरी और बर्चस्व के आधार पर मणिपुर से हिंदू जनजातियों को भगा देना चाहती है। मणिपुर में चल रह...