महात्मा गांधी का वंशवृक्ष Family tree of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी का वंशवृ़क्ष यह आलेख 2014 के आसपास का है। इसे उसी संदर्भ से ग्रहण करें। (फोटो: पोते गोपालकृष्ण के साथ महात्मा गांधी। गांधीजी की बायीं तरफ आभाबेन और दायीं तरफ मनुबेन हैं।) राजकोट (गुजरात)। आज गांधीजी को देश ही नहीं, पूरी दुनिया में याद किया जाता है। गांधीजी का जन्मदिवस यानी की 2 अक्टूबर, विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। एक विश्वविख्यात महानुभाव की तरह उन्हें सभी याद करते हैं। यूं तो हम गांधीजी के बारे में बहुत कुछ पढ़ते-सुनते हैं पर आज भी बहुत से लोग गांधीजी के परिवार के बारे में नहीं जानते। लेकिन आज आपको बताते हैं महात्मा गांधी के परिवार की मौजूदा स्थिति के बारे में... गांधीजी के परिवार की बात करें तो उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज आज 6 देशों में रह रहे हैं। इनमें 12 चिकित्सक, 12 प्रोफेसर, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे उच्चपदस्थ अधिकारी और 4 पीएचडी धारक हैं। वहीं, परिवार में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। गांधीजी के वंशज आज भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा...