संदेश

Arvind Kejrival लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली को आप से मुक्ती की जरूरत - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
जरूरत पानी की थी और भ्रष्टाचारी चिंता शराब की कर रहे थे - अरविन्द सिसोदिया   दिल्ली में लंबे समय से आप पार्टी की सरकार, यह सरकारी प्रलोभन के फंदे से ही दिल्ली में आई थी। बिजली पानी फ्री मोहल्ला क्लीनिक, आधुनिक स्कूल आदि के मॉडल होनें के प्रचार पर पानी की तरह सरकारी पैसा बहाया गया। पूरे देश में आदर्श प्रशासन की विज्ञानपनबाजी की गईं, किन्तु ज़ालिम गर्मी नें सारी पोल खोल कर रख दी!  मुख्यमंत्री शराब घोटाले में जेल में बंद है, पार्टी पर विश्वास नहीं है, इसलिए किसी दूसरे को मुख्यमंत्री नहीं बना पा रहे। दिल्ली में सबसे अधिक जरूरत पीने के पानी की है, वर्षो सत्ता में रह कर भी आम आदमी पार्टी की सरकार पानी प्रबंधन में बुरी तरह विफल रही है। यह प्रमाणित हो चुका है। अगले चुनाव में यह पार्टी पानी की विफलता के चलते सत्ता से बाहर हो जायेगी। आप पार्टी की एक वामपंथी मंत्री हैँ अतिशी, मंत्रालय के काम काज तो उनसे संभलते कभी दिखा नहीं, मगर मोदीजी की सरकार को, दूसरे दलों को मीडिया के सामने कोसने में उन्हें महारत हांसिल है। इनका ध्यान जल प्रबंधन पर कतई ध्यान नहीं है नहीं इनकी बसकी !...