एक दूसरे के सामनें लड रहा हैं कांग्रेस गठबंधन, सत्ता की छाया से भी बहुत दूर है - अरविन्द सिसोदिया
आमनें सामनें लड़ रहे कांग्रेस गठबंधन को कोई चांस नहीं - अरविन्द सिसोदिया वर्तमान में कांग्रेस का सीधा मुकाबला अपने ही गठबंधन के घटक दल ममता की टीएमसी से बंगाल में, केजरीवाल की आप पार्टी से पंजाब में और वामदलों के समूह से सीधा मुकाबला केरल में है। जो इस गठबंधन को बेहद कमजोर व अविश्वसनीय बनाता है। कांग्रेस अपने इतिहास में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड रही है, जिससे वह बहूमत के निकट तक कभी पहुंच ही नहीं सकती। गठबंधन में सबसे बडे दल को लेकर कांग्रेस को बेकफुट पर रखनें के लिए अखिलेश, ममता और केजरीवाल पूरी ताकत से दूसरे अन्य घटक दलों से सम्पर्क साधनें में जुटे हुए हैं। इसलिये यह गठबंधन कभी भी सत्ता में नहीं आसकता। पंजाब में 13 सीटों पर आप और कांग्रेस एक दूसरे के सामनें और दिल्ली में आप 4 कांग्रेस 3 पर, हरियाणा में कांग्रेस 8 पर आप को 1 , गुजरात में आप 2 और कांग्रेस 24 और गोवा कांग्रेस को 2 सीटें और चण्डीगढ में कांग्रेस को एक सीट । कुल मिलाकर आप पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड रही है। बंगाल में त्रिकोंणीय मुकाबला बंगाल में 42 सीटों है। ममता की टीएमसी 42 बिना गठबंधन के स्वंय ही चुनाव लड रही...