संदेश

Islamization of India लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत का इस्लामीकरण Islamization of India

यह एक आलेख हैं, एक है 2013 का, जो शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित हुआ था। दूसरी रिपोर्ट है जो 2021 की है। जो असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा की है। भारत में मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि कर इसे नया पाकिस्तान बनानें में लगी ताकतों के सच को समझना होगा।       भारत इस्लामिस्तान बनने की कगार पर [लेख साभार प्रेम शुक्ल सम्पादक सामना / 2013] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह दत्ता होसबोले शायद होश में ही बोले होंगे लेकिन मनोरंजन को मुख्यधारा बनाने वाले मीडिया ने उन्हें बेहोश कर दिया। संघ की किसी बैठक से निकलते समय कुछ पत्रकारों ने दत्ता होसबोले से सनसनीखेज समाचार पैदा करने की कवायद में कोई सवाल पूछा। उस सवाल के जवाब में संभवत: होसबोले यह बोल बैठे कि हिंदुओं को भी अब जनसंख्या में अपनी हिस्सेदारी टिकाए रखने के लिए ‘हम दो हमारे दो!’ के परिवार नियोजन वाले नारे से आगे बढ़ कर तीन संतानें कम से कम पैदा करनी चाहिए। बात बेबात नहीं थी लेकिन नासमझ मीडिया और सेकुलर बिरादरी ने महत्वपूर्ण मुद्दे को मजाक में तब्दील कर दिया। सेकुलर बिरादरी शायद जानती है लेकिन मानती नहीं और मीडिया तो शायद ज...