हिंदू बनीं इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती Sukmavati
समाचार यह आ रहा है कि इन्डोनेशिया के पूर्व एवं पहले राष्ट्रपति सुकर्णों की छोटी बेटी सुकमावती इस्लाम छोड़ हिंदू बनीं, यह गलत है ! बल्कि सही यह है कि कभी हिन्दू से इस्लाम में परिवर्तित किये गये पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों ने पुनः अपने धर्म में वापसी की है। इसे घर वापसी माना जाता है। पूरा विश्व् जानता है कि इस्लाम का विस्तार किस जोर जबरदस्ती से हुआ है। उससे भारत और भारतीय संस्कृति के तमाम क्षेत्र भी प्रभावित हुये है। यह घर वापसी धीरे धीरे आने वाली कुछ शताब्दियों में पूरे विश्व में होना है। क्यों कि मानवता, सत्य, अहिंसा, दया, करूणा,सुखी जीवन और संतोष जैसे जीवन मूल्य हिन्दुत्व देता है। यूं भी इन्डोनेशिया अपने मूल हिन्दू धर्म को भूला नहीं है। विश्व सबसे अधिक सम्मान हिन्दुत्व को आज भी इन्डोनेशिया में ही मिला हुआ है। वे अपनी परम्पराओं और जीवन शैली में लगातार हिन्दुत्व को अपनाये हुये है। ---------------- इंडोनेशिया: इस्लाम छोड़ हिंदू बनीं पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती, बाली में हुआ धर्मांतरण ...