आरोपों के बजाये अपनी गिरेबान में झांके, शराबनीति में भ्रष्टाचार तो हुआ है - अरविन्द सिसोदिया
आरोपों के बजाये अपनी गिरेबान में झांके, शराबनीति में भ्रष्टाचार तो हुआ है - अरविन्द सिसोदिया आप पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई नेता जेल में हैं, वे सभी न्यायालय के द्वारा जेल में हैं। किसी भी सरकारी एजेंसी को यह अधिकार नहीं कि वह बिना न्यायालय के किसी को जेल में भेज दे। जेल में भी वे न्यायालय के निर्णय से रहते हैं किसी एजेंसी के निर्णय से नहीं। यह बात आप पार्टी को राहुल गांधी की ही तरह नहीं समझनी तो मत समझो....! सत्य यही है कि कुछ तो है जिसके कारण आप पार्टी के नेतागण जेल में हैं। एक समय था जब सत्य हरिशचन्द्र बन कर अरविन्द केजरीवाल और बड़बोले संजय सिंह जम कर कांग्रेस सहित तमाम परिवारवादी दलों पर आरोपों की रेलगाडी चला कर इन्हे कोसते थे। बदतमीजी की सभी सीमायें लांघते थे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ झूठ बोलना नहीं है, झूठ तो अपराध है! मगर आप पार्टी ने जिस तरह का छल कपट और पाखण्ड का इस्तेमाल राजनीति में किया , उससे एक बारगी जनता भ्रमित तो हुई मगर अब जब इनके अपराधों से नकाब उठ रहा है तो इनमें आरोप लगानें का पागलपन इस तरह छाया है कि वे यह भ...